शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-सिरोही में दोस्तों के साथ गया युवक तालाब में डूबा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 21 August 2024

सिरोही.

आबूरोड के तलेटी क्षेत्र स्थित तालाब में मंगलवार को अपने दो दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर आबूरोड एसडीएम वीरमाराम, तहसीलदार मकनाराम एवं राजस्व निरीक्षक सुखराजसिंह चारण अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और सिरोही से एसडीआरएफ एवं माउंट आबू से तैराकी टीम को बुलवाकर शव की तलाश शुरू कारवाई गई।

4 घंटे के बाद भी शव का पता नहीं चल पाने से शाम को अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान रोकना पड़ा। अब आज सवेरे फिर से शव की तलाश शुरू की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुदरला निवासी नागजी (28) पुत्र पदमा मंगलवार को अपने दो दोस्तों के साथ तलेटी तालाब में नहाने गया था और उसमें डूब गया। सूचना मिलने पर आबूरोड एसडीएम वीरमाराम, राजस्व निरीक्षक सुखराज सिंह चारण, पटवारी रविन्द्र बामणिया समेत एसडीआरएफ एवं माउंट आबू तैराकी टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और मृतक नागजी के शव की तलाश शुरू की। शाम को अंधेरा होने तक शव का पता नहीं चल सका था इसलिए आज सवेरे फिर से शव की तलाश शुरू की गई। खबर लिखे जाने तक शव मिलने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish