शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-बूंदी के खेल संकुल में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 21 August 2024

बूंदी.

बूंदी में खोजा गेट रोड पर स्थित खेल संकुल में 5 फीट लंबा कोबरा आ जाने से वहां मौजूद खिलाड़ियों के बीच हड़कंप मच गया। फन फैलाते कोबरा सांप को देख खिलाड़ी दहशत में आ गए और तुरंत वन विभाग को सूचित किया। खेल अधिकारी वाई.बी. सिंह भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे।

क्षेत्रीय वन अधिकारी हेमेंद्र सिंह ने बताया कि उपवन संरक्षक रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व संजीव शर्मा के निर्देश पर खेल संकुल के ऑफिस के पास से करीब पांच फीट लंबे कोबरा को एक्सपर्ट युधिष्ठिर मीणा ने रेस्क्यू करके रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया। खेल अधिकारी वाई.बी. सिंह ने बताया कि बरसात होने से आसपास के जंगल से कोबरा सूखी जगह पर आ गया था। समय रहते खिलाड़ियों ने सांप को देख लिया और उसे फिर से जंगल में छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि 4 दिन पूर्व भी शहर के न्यू कॉलोनी और छत्रपूरा क्षेत्र के घरों में कोबरा घुस गया था, जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया था। इससे पहले 25 जुलाई को भी जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में 4 फीट लंबा कोबरा सांप आने से मरीजों में अफरा तफरी मच गई थी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish