छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब दो दिनों बाद होगी झमाझम बारिश

Share This Post

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसूनी सिस्टम कमजोर हो गया है। इससे प्रदेश में बारिश की गतिविधि कम हो गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश थम गई है। इसके प्रभाव से गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। आगामी दो दिनों के बाद प्रदेश में फिर बारिश की गतिविधि बढ़ेगी। हालांकि इस बीच कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक दो जगह पर गरज चमक के भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों के दौरान बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। मानसूनी सिस्टम कमजोर होने की वजह से बारिश थम गई है। इसके प्रभाव से गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। हालांकि इस बीच कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही एक दो जगह पर गरज चमक होने की भी संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि आगामी दो दिनों के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने के बाद प्रदेश भर में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। वहीं आगामी दिनों में  प्रदेश के बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अन्य संभाग में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप