शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

प्रदर्शनकारियों ने वापस ली असम बंद की घोषणा, इस कारण लिया फैसला

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 25 August 2024

गुवाहाटी
असम के नागांव जिले में विभिन्न संगठनों ने स्थानीय लोगों की परेशानियों के चलते रविवार को ढिंग इलाके में अनिश्चितकालीन बाजार बंद वापस ले लिया। हालांकि, उन्होंने 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार में शामिल दो आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग जारी रखी। ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) और अन्य संगठनों ने सामूहिक बलात्कार मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक इलाके में अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया था।

मुख्य आरोपी तफज़ुल इस्लाम की तालाब में डूबने से हुई मौत
मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम (जिसे पहले गिरफ्तार किया गया था) शनिवार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय मर गया। जब पुलिस उसे क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए घटनास्थल पर ले गई तो वह हथकड़ी सहित एक तालाब में गिर गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी इस्लाम की डूबने से मौत हो गई और बाद में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ने उसका शव बरामद किया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish