सोमवार, 14 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की, यूक्रेन यात्रा के अनुभव बताए

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की और यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा से प्राप्त अनुभवों को साझा किया। साथ ही रूस के यूक्रेन के साथ संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘रूस-यूक्रेन संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा से प्राप्त अनुभवों को साझा किया। संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।’’

मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को अपनी यूक्रेन यात्रा के बारे में जानकारी दी थी तथा बातचीत और कूटनीति के जरिए क्षेत्र में जल्द शांति बहाल करने के लिए भारत का पूरा समर्थन जताया था।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गले लगाकर यूक्रेनवासियों को नाराज कर दिया था। जेलेंस्की ने पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात को गलत संदेश बताया था। जिसके बाद पीएम मोदी ने बीते शुक्रवार को कीव का दौरा किया। यूक्रेन दौरे में मोदी ने वॉर जोन का भी दौरा किया। मोदी ने राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से कहा कि "युद्ध के मैदान पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं निकल सकता।"

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *