गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

यूक्रेन में पीएम मोदी को था खतरा! SPG ने यूं कर दी थी किलेबंदी

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

कीव

रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच पीएम मोदी का कीव दौरा बेहद अहम माना जा रह है। पीएम मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ शांति को लेकर बात की। वहीं यह दौरा पीएम मोदी के लिए चुनौतीपूर्ण इसलिए भी था क्योंकि रूस से तेल आयात ना रोकने को लेकर यूक्रेन में भारत के प्रति एक असंतोष भी है। ऐसे में जब पीएम मोदी ओसिस के पीस पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे तो उनकी सुरक्षा बेहद कड़ी की गई थी। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने उनकी सुरक्षा की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था पहले से ही कर रखी थी। एसपीडी ने पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए बुलेट रजिस्टैंट शील्ड लगाई थी।

रूस से भारत के रिश्ते को लेकर यूक्रेनियों में असंतोष की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को पहले से ही थी। वहीं प्रधानमंत्री की टीम ने भारत विरोधी तत्वों की जानकारी भी एसपीजी को दे दी थी। ऐसे में पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए डायरेक्टर एसपीजी आलोक शर्मा के नेतृत्व में कम से कम 60 एसपीजी कमांडो तैनात थे। भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात के दौरान भी यह बात सामने आई। कई लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी से बताया कि रूस और भारत के संबंधों को लेकर यूक्रेनियों में नाराजगी है और यह गुस्सा वे यहां रहने वाले भारतीयों के साथ जाहिर करते हैं।

जानकारी के मुताबिक कीव दौरे के समय एसपीजी की टीम 24 घंटे अलर्ट थी। पीस पार्क में पीएम मोदी के टहलने के दौरान भी स्नाइपर्स की आशंका थी। ऐसे में एसपीजी की टीम अलर्ट पर थी। समाचार चैनलों द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि इस पूरे इलाके में जवानों को तैनात कर दिया गया था और बीआर शील्ड लगा दी गई थी। पीएम मोदी जब पोलैंड वापस जाने के लिए ट्रेन में सवार हो गए तब एसपीजी की टीम को भी राहत मिली। पोलैंड से ही वह भारत के लिए रवाना हो गए।

पीएम मोदी ने वोलोदिमिर जेलेंस्की से कहा कि शांति के लिए बातचीत जरूरी है और रूस के साथ बैठकर बिना समय गवाए बातचीत होनी चाहिए। युद्ध को खत्म करने का रास्ता तलाशना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, हम तटस्थ नहीं हैं। शुरू से ही हमने पक्ष लिया है। हम बुद्ध की धरती से आते हैं और इसलिए युद्ध को स्थान नहीं देते। उन्होंने कहा कि भारत यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता करवाने में अपनी भूमिका अदा करने को तैयार है। इसके अलावा पीएम मोदी ने व्यक्तिगत रूप से भी हस्तक्षेप करने का वादा किया।

पीएम मोदी ने की जेलेंस्की से मुलाकात

पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस को जल्द से जल्द बातचीत करनी चाहिए और इस युद्ध को खत्म करने का रास्ता निकालना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा "हम (भारत) तटस्थ नहीं हैं। हमने शुरू से ही एक पक्ष चुना है और हमने शांति का पक्ष चुना है। हम बुद्ध की धरती से आए हैं जहां युद्ध के लिए कोई जगह नहीं है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भारत यूक्रेन में शांति बहाली के हर संभव प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वह इस संघर्ष को खत्म करने में व्यक्तिगत रूप से भी योगदान देना चाहेंगे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish