सोमवार, 14 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप बैंगलुरु में खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 3 September 2024

राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप बैंगलुरु में खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई

भोपाल

63वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन 30 अगस्त से 2 सितम्बर तक बैंगलुरु कर्नाटक में किया गया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और एक काँस्य पदक सहित कुल 6 पदक हासिल किये। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी है।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेल अकादमी के खिलाड़ी श्याम मिलन बिन्द ने 800 मीटर ईवेंट में काँस्य पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता में इसके पहले रीतेश ओहरे और समरदीप सिंह गिल ने स्वर्ण, सुनील डाबर, दीक्षा और अंशु पटेल ने रजत पदक हासिल किया है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *