शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-सीकर में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

सीकर.

सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे के बगड़ी गांव के पास एक पिकअप द्वारा बाइक को टक्कर मार दिए जाने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक युवक बाइक पर सवार था तो दूसरा युवक पशु चराकर घर लौट रहा था जो हादसे की चपेट में आ गया। बता दें कि बगड़ी गांव के पास बादुसर गांव का रहने वाला उमेश बाइक पर अपने गांव से जब फतेहपुर की ओर जा रहा था।

उमेश बाइक पर फतेहपुर जा रहा था, तब फतेहपुर की ओर से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी इस हादसे में उमेश की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं हादसे के समय ही पशु चराकर लौट रहा बहादुरमल नाम का युवक भी हादसे की चपेट में आ गया और हादसे के बाद अनियंत्रित हुई पिकअप के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम करवरकर परिजनों के हवाले कर दिया। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी का चालक भी मौके पर से फरार हो गया। घटना के बाद लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish