गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

पीबीजी बेंगलुरु स्मैशर्स ने पुणेरी पल्टन को दी शिकस्त

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

चेन्नई
भारत की स्टार पैडलर मनिका बत्रा ने इंडियनआॅयल अल्टीमेट टेबल टेनिस 2024 में अपनी टीम पीबीजी बेंगलुरु स्मैशर्स को पुणेरी पल्टन टेबल टेनिस के खिलाफ 10-5 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मनिका ने अयहिका मुखर्जी के साथ अपने चर्चित मुकाबले का पहला गेम गंवा दिया, और पिछली बार लीग की सर्वोच्च रैंक वाली खिलाड़ी बर्नडेट स्जोक्स जिस तरह के जाल में फंसी थी, उसी तरह फँसती दिखीं। हालांकि, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए लगातार दो गेम में पलटवार करते हुए मैच 2-1 से जीत लिया। पुनेरी पल्टन टेबल टेनिस ने शुरूआती सर्विस गिरने से पहले ही यूटीटी इतिहास रच दिया।
पुणे की टीम अपने सभी छह खिलाड़ियों को शुरूआती लाइन-अप में शामिल करने वाली पहली टीम बन गई। शुरूआती लाइन अप में पाँच मैच शामिल थे। इस मुकाबले की शुरूआत पुनेरी पल्टन टेबल टेनिस के 17 वर्षीय अंकुर भट्टाचार्जी ने पीबीजी बेंगलुरु स्मैशर्स के जीत चंद्रा के साथ भिड़ंत से की। अंकुर और जीत ने अपने पिछले मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की थी। अंकुर ने जहां लिलियन बार्डेट को हराया था वहीं जीत ने शरत कमल को हराया था। लेकिन इस बार जीत अंकुर की हुई, जिसने अल्टरनेट गेम जीतकर मैच 2-1 से अपने नाम किया। मनिका ने कप्तान अल्वारो रॉबल्स के साथ मिलकर मिश्रित युगल दौर के लिए टेबल पर वापसी की। पीबीजी बेंगलुरु स्मैशर्स को टाई जीतने के लिए सिर्फ़ एक अंक की जरूरत थी, तब यूएसए पैडलर लिली झांग ने पुणेरी पल्टन टेबल टेनिस की छठी खिलाड़ी याशिनी शिवशंकर को हराकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish