पैरा एथलीट प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक

Share This Post

पेरिस/ नई दिल्ली

भारतीय धाविका प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक खेलों में महिलाओं की 200 मीटर टी20 दौड़ में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीता है।
रविवार रात हुये मुकाबले में प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर टी35 दौड़ में अपने सर्वश्रेष्ठ 30.01 सेकंड के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस जीत के साथ वह पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली ट्रैक और फील्ड भारतीय महिला पैरा एथलीट बन गई हैं। प्रीति पाल एक से ज्यादा पैरालंपिक मेडल जीतने वाली सिर्फ सातवीं भारतीय बनी हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने पैरालंपिक ट्रैक स्पर्धा में भारत का पहला एथलेटिक्स पदक जीता था। उन्होंने महिलाओं की टी35 100 मीटर प्रतियोगिता में 14.21 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक जीता था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक में ऊंची कूद टी 47 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले निषाद कुमार और महिलाओं की 200 मीटर टी35 दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर प्रीति पाल को बधाई दी हैं।

मुर्मु, धनखड़ और मोदी ने निषाद और प्रीति को पदक जीतने पर दी बधाई
राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “पेरिस पैरालंपिक में ऊंची कूद में रजत पदक जीतने पर निषाद कुमार को हार्दिक बधाई। टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने के बाद यह ऊंची कूद स्पर्धा में उनका लगातार दूसरा रजत पदक है। उनकी निरंतरता और उत्कृष्टता का अनुकरण हमारे देश के खिलाड़ी कर सकते हैं। मैं उनके निरंतर सफलता और गौरव की कामना करती हूं।”
राष्ट्रपति ने एक अन्य पोस्ट में पेरिस पैरालंपिक में प्रीति पाल को दूसरा कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए लिखा, “पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर प्रीति पाल को बधाई। 100 मीटर कांस्य के बाद, यह पेरिस पैरालंपिक में उनका दूसरा पदक है, जो एक असाधारण उपलब्धि है। भारत के लिए दोनों पैरा-एथलेटिक्स पदक उन्होंने ही जीते हैं। भारत को उन पर गर्व है। तिरंगे में लिपटी उनकी विजयी तस्वीरों ने खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है। मैं कामना करता हूं कि वह युवाओं के बीच खेल संस्कृति को मजबूत करें और भारत के लिए और अधिक सम्मान हासिल करें।”

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने एक्स पर लिखा,“पेरिस में पैरालिंपिक 2024 में महिलाओं की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए प्रीति पाल को हार्दिक बधाई। यह पैरालिंपिक में उनका दूसरा पदक है। मैं उनकी लगन, कड़ी मेहनत और दृढ़ता की सराहना करता हूँ, जिसने उन्हें यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने में मदद की। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, “निषाद को पैरालिंपिक2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीतने में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई। उन्होंने हम सभी को दिखाया है कि जुनून और दृढ़ संकल्प से सब कुछ संभव है। भारत खुश है।”

मोदी ने एक अन्य पोस्ट में प्रीति पाल दूसरा कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए लिखा, “प्रीति पाल की यह ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि उन्होंने पैरालिंपिक 2024 के उसी संस्करण में महिलाओं की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपना दूसरा पदक जीता है। वह भारत के लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। उनका समर्पण वाकई कमाल का है।”

निषाद कुमार ने ऊंची कूद स्पर्धा में जीता रजत पदक

 भारतीय पैरा एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की टी47 ऊंची कूद स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है।
रविवार देर रात हुये मुकाबले में निषाद कुमार ने पुरुषों की टी47 ऊंची कूद स्पर्धा में अपनी 2.04 मीटर की छलांग के साथ पेरिस पैरालंपिक खेलों का रजत पदक जीता। पेरिस पैरालंपिक में भारत का यह सातवां पदक है। अमेरिका के रॉडरिक टाउनसेंड-रॉबर्ट्स 2.08 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप