गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी बने पिता, बेटे को डेडिकेट किया विकेट

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

नई दिल्‍ली
पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी इन दिनों बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज खेलने में व्‍यस्‍त हैं। सीरीज का पहला टेस्‍ट रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बीच शाहीन शाह अफरीदी के लिए अच्‍छी खबर सामने आई है। उनकी पत्‍नी अंशा ने एक बेटे को जन्‍म दिया।

अली यार रखा बेटे का नाम
शाहीन और अंशा ने अपने बेटे का नाम अली यार रखा है। बांग्‍लादेश के खिलाफ मैच के दौरान शाहीन अफरीदी ने विकेट चटकाया। उन्‍होंने यह विकेट अपने बेटे को डेडिकेट किया। शाहीन अफरीदी ने हसन महमूद को मोहम्‍मद रिजवान के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद उन्‍होंने बच्‍चे को गोद में लेकर झुलाने वाला सेलिब्रेशन किया।

संजना गणेशन ने दी बधाई
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्‍नी संजना गणेशन ने भी शाहीन अफरीदी को पिता बनने की बधाई दी है। उन्‍होंने एक्‍स पर जसप्रीत बुमराह और शाहीद शाह अफरीदी की एक तस्‍वीर शेयर की। साथ ही कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा, 'अनमोल बच्चे के जन्म पर शाहीन शाह अफरीदी को बधाई!'

अरशद नदीम ने भी दी बधाई
पेरिस ओलंपिक में गोल्‍ड मेडल जीतने वाले पाकिस्‍तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने भी शाहीन शाह अफरीदी को बधाई दी। उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा, 'शाहीन शाह अफरीदी को आपके अनमोल बच्चे के जन्म पर बधाई! और शाहिद अफरीदी को दादा बनने पर हार्दिक बधाई। अल्लाह नन्हें बच्चे को स्वास्थ्य, खुशी दे। इस खूबसूरत नए अध्याय के लिए आपके परिवार को प्रार्थना और शुभकामनाएं।'

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish