तालाब में नहाते दो युवकों की डूबकर दर्दनाक मौत

Share This Post

छत्तीसगढ़ के मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब में नहाते समय दो युवकों की डूबकर मौत, ग्रामीणों और पुलिस की कोशिशें नाकाम, गांव में मातम और सुरक्षा की मांग।

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू स्थित छठ तालाब में रविवार सुबह शराब के नशे में एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरू धीवर (32) के रूप में हुई है, जो हलवाई का काम करता था और तीन बच्चों का पिता था। वहीँ रायपुर के मरीन ड्राइव तालाब में डूबने से एक और युवक ने अपनी जान गवा दी है।

Read it loud

थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे वीरू अपने एक दोस्त के साथ तालाब किनारे बैठकर शराब पी रहा था। नशे में वह अकेले नहाने के लिए तालाब में उतर गया। गहराई का अंदाजा न होने से वह डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

सूचना मिलने पर विधानसभा पुलिस मौके पर पहुंची, मगर शव नहीं मिला। इसके बाद SDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर करीब तीन घंटे बाद शव बरामद किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इसी तरह मरीन ड्राइव में तेलीबांधा तालाब में नहाते समय हनी मानिकपुरी (24) डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। हनी मूलत: बालोद का रहने वाला था। रायपुर में एक निजी कंपनी में काम करता था। रविवार को वह अपने दो साथियों के साथ मरीन ड्राइव में घूमने पहुंचा था।

इस दौरान दोपहर में उसके दो दोस्त नहाने के लिए तालाब में उतरे। हनी भी नहाने उतरा। वह गहरे पानी में चला गया। इसकी सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची। एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची। टीम ने हनी को बाहर निकाला। उसकी मौत हो चुकी थी। तेलीबांधा पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप