अब खंडवा में भेड़िए के हमले से हड़कंप, एक ही रात में पांच लोगों को नोंच डाला, सभी घायल अस्पताल में भर्ती

Share This Post

 खंडवा

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के हमले के मामले अभी रुके नहीं थे कि मध्य प्रदेश के खंडवा में भी भेड़िए ने आतंक मचा दिया है. शुक्रवार को एक परिवार के पांच सदस्यों पर भेड़िये ने हमला कर दिया. यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर आदिवासी बहुल खालवा तहसील के मालगांव में रात 2 बजकर 30 मिनट पर हुई.

एक ही परिवार के 5 लोगों पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक झोपड़ी के बाहर सो रहे एक ही परिवार के लोगों पर भेड़िए ने हमला कर दिया और 5 को घायल कर दिया. इसमें एक महिला के सिर पर भेड़िए ने हमला किया जबकि एक पुरुष के हाथ पर उसने हमला किया. इसके अलावा भी तीन और लोग इस हमले में घायल हुए हैं. जिन्हें खंडवा के शासकीय जिला मुख्य चिकित्सालय में भर्ती किया गया है.

घायलों के अस्पताल पहुंचने के बाद यह घटना जानकारी में आई. जिसके बाद वन विभाग का अमला सक्रिय हुआ. गहरी नींद में हड़बड़ाकर उठे लोगों को पहले समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है, तभी उनकी नजर एक भेड़िए पर पड़ी. लोगों ने उसे घेरकर लाठियों से जमकर पीटा और फिर बंधक बना लिया. ग्रामीणों के मुताबिक भेड़िए ने दम तोड़ दिया, लेकिन वन विभाग ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.

घबराए लोगों ने बताया कैसे हुआ हमला?

भेड़िए के हमले से घबराए लोगों ने बताया कि रात करीब ढाई बजे भेड़िया घर में घुसाइस दौरान उसने आक्रामक तरीके से हमला किया। लगातार हमलों में सुबह होते होते पांच लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। सुबह जब वन​ विभाग की टीम को भेड़िए के हमले की सूचना मिली तो वह मलगांव पहुंची।एक टीम घायलों से मिलने खंडवा अस्पताल भी पहुंची है। डीएफओ राकेश डामोर का कहना है कि फिलहाल भेड़िए की लोकेशन ट्रैस नहीं हो रही है।

शोर मचाने पर भागे भेड़ियां
एसडीओपी ने कहा, ‘‘परिवार के शोर मचाने के बाद पड़ोसी और अन्य लोग पहुंचे और भेड़िये को भगाया. इस हमले में एक महिला और चार पुरुष घायल हुए हैं. उनका खंडवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज जारी है.’’प्रभागीय वन अधिकारी राकेश दामोर ने संवाददाताओं को बताया कि घायलों को रेबीज के टीके और दवाइयां दी गई हैं.

भेड़िए के हमले से दहशत में लोग

मामले में वन विभाग के आधिकारियों का कहना है कि मलगांव के आसपास जो जंगल है, वहां वाइल्ड डॉग ,भेड़िए ,लोमड़ी जैसे जानवर पाए जाते हैं. ये कभी-कभी शिकार या पानी की तलाश में बाहर आ जाते हैं. शुक्रवार रात भी संभवत: ऐसा ही कुछ हुआ होगा. बहरहाल इस जंगल में अभी कितने और भेड़िए हैं, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है. इधर, इस हमले से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं.

अभी तक नहीं पकड़ा गया जंगली जानवर
दामोर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘जंगली जानवर को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है. उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं. पीड़ितों के अनुसार यह एक जानवर है (और झुंड नहीं). हालांकि, यह निश्चित रूप से कहना मुश्किल है कि यह भेड़िया था.’’ डीएफओ ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित वीडियो क्लिप के आधार पर यह कहना जल्दबाजी होगी कि वह कौन सा जानवर था.

बहराइच के बाद मध्यप्रदेश में हमला
वीडियो में मुझे वह जानवर सियार जैसा दिखाई दे रहा है, जो भेड़िये से थोड़ा छोटा है.’’ यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के हमले राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो महीनों में बहराइच जिले में भेड़ियों के हमलों में सात बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब तीन दर्जन लोग घायल हुए हैं.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप