महिला अपराधों में राजनीति नहीं, सख्त कदम उठाने की जरूरत: मायावती

Share This Post

लखनऊ

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने महिलाओं के साथ होने वाले जघन्य अपराधों के बाद होने वाली राजनीति पर विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उन्होंने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि कभी बंगाल, महाराष्ट्र के बदलापुर, बिहार, यूपी के कन्नौज, आगरा, फर्रुखाबाद आदि में मासूम बच्चियों, नाबालिगों और महिलाओं के बलात्कार, हत्या एवं आत्महत्या की घटनाएं चिंताजनक हैं। केंद्र व सभी राज्य सरकारें इस मामले में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सख्त कदम उठाएं, ताकि ऐसी घटनाएं जल्दी होना बंद हों। इसकी आड़ में राजनीति नहीं होनी चाहिए। यही समय की मांग है। यह महिलाओं के हित में भी होगा।

दो दिन पहले भी उठाया था मुद्दा
बता दें कि दो दिन पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी मायावती महिला अपराध का मुद्दा उठा चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि यूपी सहित पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा बड़ी राष्ट्रीय समस्या बनकर उभर रही है। इसको लेकर अब केवल बयानबाजी और जुमलेबाजी से काम चलने वाला नहीं है, बल्कि केंद्र व राज्य सरकारों को सही नीयत व नीति के साथ काम करने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप