शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

नवागत सीईओ जयति सिंह ने पदभार ग्रहण किया, शाखाओं की ली जानकारी

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

उज्जैन

आईएएस अफसर जयति सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्होंने जिला पंचायत की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली। जयति सिंह 2016 बैच की आईएएस अधिकारी है। वे जहां भी पोस्टिंग पर रही हैं, वहां उन्होंने अपने कार्यों से एक अलग पहचान बनाई है। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 अगस्त को उन्हें जिला पंचायत कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर नियुक्त किया था।  

कौन हैं जयति सिंह?
जयति सिंह की पहचान एक कड़क अधिकारी के रूप में होती है। वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उनके पति शिवम वर्मा भी 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने की थी तारीफ
ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में जयति सिंह की कार्यशैली की तारीफ मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी की थी। विशेषकर उस समय, जब वे गर्भवती थीं। आमतौर पर इस स्थिति में महिलाएं काम छोड़कर आराम करती हैं, लेकिन जयति सिंह ने कोविड से लेकर कॉर्पोरेशन के विभिन्न प्रोजेक्ट और थीम रोड जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर सतत निगरानी बनाए रखी थी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish