गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

देश में मानसून इन दिनों सक्रिय, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सिस्‍टम, पूर्वी और मध्य भारत के राज्‍यों में भारी बारिश की संभावना

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

नई दिल्ली
देश में मानसून इन दिनों सक्रिय है। कई शहरों में लगातार बारिश की खबरें आ रही हैं। इस बीच मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जानकारी है कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती सिस्‍टम बन रहा है। यह आने वाले सप्‍ताह में कई राज्‍यों में भारी बारिश करा सकता है। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि आगामी 48 घंटों में यह सिस्‍टम और मजबूत हो सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगा से सटे पश्चिम बंगाल इसके दायरे में आ रहे हैं। इसके परिणाम स्‍वरूप झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान और गुजरात में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है। अगले तीन दिनों में यह बहुत सक्रिय हो जाएगा।

इन इलाकों में दिखेगा असर
दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में जल्द ही कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मानसून प्रणाली केरल और तटीय कर्नाटक के करीब रहेगी। अगले सप्ताह की शुरुआत में कई स्थानों पर मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

18 अगस्‍त रविवार से बदल सकता है मौसम
स्‍कायमेट वेदर का अनुमान है कि इस मौसम में अरब सागर में ज़्यादातर समय तक हलचल नहीं रही। संभवतः रविवार, 18 अगस्त को यह सक्रिय होगा। इसके प्रभाव में 18 अगस्त 2024 को दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। समय के साथ यह प्रणाली उत्तर की ओर बढ़ेगी और आगे और तीव्र हो सकती है। शुरुआत में इसके समुद्र के ऊपर रहने और 19 अगस्त को तटीय कर्नाटक के पश्चिमी तट तक पहुंचने की उम्मीद है।

कई स्‍थानों पर मध्‍यम से भारी बारिश का अनुमान
तट के करीब होने के कारण केरल और तटीय कर्नाटक में 18 और 19 अगस्त को कई स्थानों पर मध्यम बारिश होगी और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। यह सिस्टम तट से थोड़ा दूर चला जाएगा और अगले दिन 20 अगस्त को गोवा के तट पर आ जाएगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish