शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

कंटेनर से सागर में 12 करोड़ के मोबाइल चोरी, लापरवाही करने पर टीआई और एएसआई पर कार्रवाई, जानें मामला

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

सागर

मध्य प्रदेश के सागर जिले में हाईवे पर खड़े कंटेनर से 12 करोड़ के मोबाइल चोरी हो गए। यह सभी मोबाइल एप्पल कंपनी के हैं। 15 अगस्त को यह वारदात लखनादौन-झांसी हाईवे पर बांदरी थाना क्षेत्र में हुई थी। आरोपियों ने ड्राइवर के हाथ-पैर बांधकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

कंटेनर (यूपी 14 पीटी 0103) एप्पल कंपनी के मोबाइल लेकर चेन्नई से दिल्ली जा रहा था। उसमें ड्राइवर और एक सिक्योरिटी गार्ड था। लखनादौन में गार्ड ने एक अन्य युवक को सहयोगी बताकर कैबिन में बैठा लिया। नरसिंहपुर के पास नींद आने लगी तो ड्राइवर ने साइड में कंटेनर लगाकर सो गया। दूसरे दिन जब आंख खुली तो हाथ-पैर बंधे थे। ड्राइवर ने जैसे-तैसे रस्सी खोली और नीचे उतरकर देखा तो गाड़ी का गेट खुला था और कार्टून खाली पड़े थे। मोबाइल भी गायब थे। उसने बांदरी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने लखनादौन में शिकायत करने को कहा।

पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई
कंट्रेनर ड्राइवर शिकायत करने लखनादौन, नरसिंहपुर, बांदरी के बीच परेशान रहा। आईजी प्रमोद वर्मा ने हस्ताक्षेप कर एफआईआर कराई। गुरुवार रात वह बांदरी पहुंचे और लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी भागचंद उईके, एएसआई राजेश पांडेय को लाइन अटैच कर दिया। प्रधान आरक्षक राजेश पांडेय को निलंबित कर दिया।

एप्पल कंपनी के 1600 मोबाइल
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी कंटेनर से 1600 मोबाइल लेकर भागे हैं। इनकी कीमत 12 करोड़ है। कंटेनर में कुछ कार्टून खाली और कुछ में मोबाइल सुरक्षित थे। आशंका है कि आरोपियों ने आराम से वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने ताला तोड़ने की बजाय गेट का कुंदा काट दिया। ताकि, कंपनी को मैसेज न पहुंचे।  

सीटीवी फुटेज खंगाले
टोल नाकों पर कैमरों के फुटेज खंगाले पुलिस ने पुलिस ने लखनादौन-झांसी हाईवे स्थित टोल नाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही एप्पल, ट्रांसपोर्ट कंपनी और सुरक्षा एजेंसी से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारी भी तलब किए गए हैं।

मेवाती गिरोह पर आशंका
वारदात में मेवाती गिरोह के शामिल होने की आशंका है। पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं, जिस आधार पर विवेचना कर रही है। किसी जानकार के भी वारदात में शामिल होने की आशंका है। फिलहाल, आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना की गई हैं।   

पुलिस की 5 टीमें कर रहीं जांच
आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया कि कंटेनर से करीब 12 करोड़ के मोबाइल चोरी हुए हैं। पुलिस की 5 टीमें जांच कर रही हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। लापरवाही बरतने वाले बांदरी थाना प्रभारी, एएसआई और प्रधान आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish