शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

छत्तीसगढ़-बेगूसराय में भीड़ ने ट्रक चालक और खलासी को पीटा, प्रतिबंधित मांस ले जाने का आरोप

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

बेगूसराय.

बेगूसराय में ट्रक में प्रतिबंधित मांस ले जाने का आरोप लगाकर भीड़ ने कानून को अपने हाथ लेकर ट्रक चालक और खलासी को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस दौरान भीड़ ने जमकर हंगामा भी किया। यह पूरा मामला एफसीआई थानाक्षेत्र के रतन चौक स्थित एनएच-31 का है।

जानकारी के मुताबिक, एनएच-31 से एक ट्रक जा रहा था। उस ट्रक से काफी दुर्गंध आ रही थी। उसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया और प्रतिबंधित मांस होने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रक चालक और खलासी को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करने में जुट गई, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। हालांकि एफसीआई थाना पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया। इस मामले को लेकर सदर डीएसपी 2 भास्कर रंजन ने बताया कि गाड़ी से काफी दुर्गंध आ रही है। किस प्रकार का मांस या हड्डी है, इसकी जांच अभी तक नहीं हुई है। इसकी जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग एफसीआई थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग कर जमकर हंगामा करने लगे। हंगामा करते देख पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया। हंगामा खड़ा होते ही पुलिस ने चारों लोगों को छोड़ दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। वहीं, दूसरी तरफ मामले को लेकर बरौनी इंस्पेक्टर रजनीश कुमार, एफसीआई थाना अध्यक्ष अंजली कुमारी, जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष चंदन कुमार और चकिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी सहित दर्जनों पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल ट्रक को सिमरिया घाट भेजा गया है। जहां मांस की जांच के साथ ही दफनाने का काम किया जाएगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish