गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

जैक पॉल से मुकाबला करने को तैयार हैं माइक टायसन

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 20 August 2024

न्यूयॉर्क
माइक टायसन 58 साल के हैं और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण रिंग में उनकी वापसी को स्थगित करना पड़ा लेकिन यह दिग्गज मुक्केबाज फिर से दस्ताने पहनने के लिए तैयार है।

एक समय दुनिया के सबसे खतरनाक मुक्केबाज रहे टायसन फिर से रिंग में उतर कर खुद को खतरे में डाल सकते हैं।  यहां जब उनसे पूछा गया कि वह जैक पॉल से मुकाबला क्यों करना चाहते हैं तो उन्होंने तपाक से उत्तर दिया।

टायसन ने खचाखच भरे संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘क्योंकि मैं ऐसा कर सकता हूं। क्या मेरे अलावा कोई और है जो ऐसा कर सकता है। इस मुकाबले में मेरे अलावा और कौन लड़ेगा।’’

इस दौरान प्रशंसकों ने टायसन के समर्थन में नारे लगाए जबकि पॉल की हूटिंग की।

टायसन और पॉल के बीच की यह मुकाबला पहले 20 जुलाई को होना था। टायसन को अल्सर की समस्या होने के कारण इसे टाल दिया गया था। यह मुकाबला अब 15 नवंबर को टेक्सास के आर्लिंगटन में होगा।

टायसन ने कहा कि अब वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और उन्होंने दो या तीन सप्ताह पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा,‘‘और सुनो। मैं पूरी तरह से तैयार हूं।’’

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish