गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

इंदौर शहर में बाजारों में पार्किंग की समस्या को देखते हुए कलेक्ट्रेट में आज बैठक

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

इंदौर

शहर के भीड़ वाले बाजारों में यातायात को सुगम बनाया जाएगा, ताकि खरीदार आसानी से दुकानों तक पहुंच सके। अधिक भीड़ भरे बाजारों में दो पहिया वाहनों के लिए मैकेनाइज्ड पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट में आज बैठक आयोजित की जा रही हैं। इसमें व्यापारी शामिल और प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे।

बाजारों में दुकानों के बाहर दुकानदार और ग्राहक के दोपहिया के कारण पूरी सड़क जाम हो जाती है। ग्राहकों को आने जाने में भी परेशानी होती है। शहर में यातायात को लेकर प्रशासन और नगर निगम बड़ी पहल करते हुऐ बाजारों में पार्किंग की योजना बना रहा है। व्यापारियों के साथ बैठक के बाद पार्किंग के स्थान का चयन किया जाएगा। इसकी डीपीआर बनाकर पार्किंग का कार्य शुरू होगा।

शहर की विभिन्न क्षेत्रों में सड़को लगने वाली सब्जी मंडी भी हटाई जाएगी। इन सब्जी मंडियों को भी वैकल्पिक स्थान पर संचालित करने की कार्य योजना बनेगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को स्थान चयन के निर्देश दिये गये है। जल्द ही इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। सब्जी मंडियों के कारण सड़को पर लंबा जाम लगता है और शाम के समय सर्वाधिक परेशानी होती है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish