शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

Paris Paralympics में अवनि से आज फिर मेडल की उम्मीद, जानें पेरिस पैरालंपिक में भारत का शेड्यूल

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 1 September 2024

 पेरिस
 पेरिस पैरालंप‍िक 2024 का आज (1 सितंबर) चौथा दिन है. इन गेम्स के चौथे दिन भारतीय पैरा एथलीट कई खेलों में एथलीट हिस्सा लेंगे. चौथे दिन भारतीय प्लेयर्स से पैरा शूटिंग और पैरा एथलेटिक्स में मेडल की उम्मीद है. इसके अलावा पैरा बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ी फाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का करना चाहेंगे. पेरिस पैरालंपिक में भारत ने अब तक पांच मेडल जीते हैं, जिसमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज शामिल हैं. भारत मेडल टैली में फिलहाल 22वें नंबर पर है.

आज पैरा शूटिंग में भारतीय फैन्स की निगाहें अवनि लेखरा पर होंगी. अवनि पेरिस पैरालंपिक में पहले ही एक गोल्ड जीत चुकी हैं. अब उनका लक्ष्य मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH2 स्पर्धा में भी स्वर्णिम प्रदर्शन करने पर है. अवनि के अलावा इस इवेंट में सिद्धार्थ बाबू भी भाग लेंगे. पैरा एथलेटिक्स में निशाद कुमार, रवि रोंगाली, प्रीति पाल और राम पाल से धांसू प्रदर्शन की आस है. जबकि पैरा बैडमिंटन में सुहास एलवाई, नितेश कुमार, सुकांत कदम और टी. मुरुगेसन मेडल पक्का करने से एक जीत दूर हैं.

पेरिस पैरालंपिक में भारत का चौथे दिन का शेड्यूल

पैरा बैडमिंटन
12:00 PM- महिला एकल SH6 क्वार्टरफाइनल: नित्या श्री
12:00 PM- महिला एकल SL3 क्वार्टर फाइनल: मनदीप कौर vs मरियम एनियोला बोलाजी (नाइजीरिया)
12:50 PM- महिला एकल SL4 क्वार्टर फाइनल: पलक कोहली vs खलीमातुस सादियाह (इंडोनेशिया)
1:40 PM- महिला एकल SU5 क्वार्टर फाइनल: मनीषा रामदास vs मामिको टोयोडा (जापान)
8:10 PM- पुरुष एकल SL3 सेमीफाइनल: नितेश कुमार vs डेसुके फुजिहारा (जापान)
8:10 PM- पुरुष एकल SL4 सेमीफाइनल: सुहास एलवाई vs सुकांत कदम
8:10 PM- महिला एकल SL3 सेमीफाइनल: मनदीप कौर (क्वालिफाई करने पर)
8:10 PM- महिला एकल SL4 सेमीफाइनल: पलक कोहली  (क्वालिफाई करने पर)
8:10 PM- महिला एकल SU5 सेमीफाइनल: थुलासिमथी मुरुगेसन
8:10 PM- महिला एकल SU5 सेमीफाइनल: मनीषा रामदास (क्वालिफाई करने पर)
8:10 PM- महिला एकल SH6 सेमीफाइनल: नित्या श्री (क्वालिफाई करने पर)

पैरा एथलेटिक्स
1:39 PM- वूमेन्स 1500 मीटर T11 (हीट) : रक्षिता राजू
3:12 PM- मेन्स शॉट पुट F40 फाइनल: रवि रोंगाली
10:40 PM- मेन्स हाई जम्प T47 फाइनल: निशाद कुमार और राम पाल
11:27 PM- महिला 200 मीटर T35 फाइनल: प्रीति पाल

पैरा रोइंग
2:00 PM- मिक्स्ड डबल स्कल्स (फाइनल बी): अनीता/नारायण कोंगनापल्ले

पैरा शूटिंग
1:00 PM- मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH1 क्वालिफिकेशन: अवनि लेखरा और सिद्धार्थ बाबू
3:00 PM- मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH2 क्वालिफिकेशन: श्रीहर्ष देवराड्डी रामकृष्ण
4:30 PM- मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH2 फाइनल (क्वालिफाई करने पर): अवनि लेखरा और सिद्धार्थ बाबू
6:30 PM- मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH2 फाइनल (क्वालिफाई करने पर): श्रीहर्ष देवराड्डी रामकृष्ण

पैरा तीरंदाजी
7:17 PM- मेन्स कंपाउंड स्पर्धा (क्वार्टर फाइनल): राकेश कुमार vs केन स्वगुमिलांग (इंडोनेशिया)

पैरा टेबल टेनिस
9:15 PM- महिला एकल वर्ग 4 (राउंड ऑफ 16): भाविनाबेन पटेल vs मार्था वर्डिन (मेक्सिको)
12:15 AM- महिला एकल वर्ग 3 (राउंड ऑफ 16): सोनलबेन पटेल vs एंडेला मुजिनिक विंसेटिक (क्रोएशिया)

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकवीर
1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35)
4. मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
5. रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish