शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

मायावती का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस सरकार में क्‍यों नहीं करवाई जाति जनगणना

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 25 August 2024

लखनऊ.

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। राहुल गांधी लगातार देश में जाति जनगणना कराने की मांग कर रहे हैं। इस पर मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया पर कई पोस्‍ट कर उन पर हमला बोला है। मायावती ने कहा है कि बीजेपी की सत्ता आने से पहले कांग्रेस ने अपनी सरकार में राष्ट्रीय जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई थी जो अब इसकी बात कर रहे हैं, जवाब दें? बीएसपी इसके हमेशा ही पक्षधर रही है, क्योंकि इसका होना कमजोर वर्गों के हित में बहुत जरूरी है।

मायावती ने अपने X अकाउंट पर लिखा है- 'कल प्रयागराज में संविधान सम्मान समारोह करने वाली कांग्रेस पार्टी को बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के अनुयायी कभी माफ नहीं करेंगे, जिसने संविधान के मुख्य निर्माता बाबा साहेब को उनके जीते-जी व देहान्त के बाद भी भारतरत्न की उपाधि से सम्मानित नहीं किया। साथ ही, बाबा साहेब की मूवमेन्ट को गति देने वाले कांशीराम जी का देहान्त होने पर इसी कांग्रेस ने केन्द्र में अपनी सरकार के रहते इनके सम्मान में एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक तथा सपा सरकार ने भी राजकीय शोक घोषित नहीं किया। इनकी ऐसी दोगली सोच, चाल, चरित्र से जरूर सजग रहें।'

सपा और बीजेपी पर भी साधा निशाना —
बसपा अध्‍यक्ष ने कह है कि संविधान के तहत एससी/एसटी को मिले आरक्षण में अब वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के जरिये, इसे निष्प्रभावी बनाने व खत्म करने की चल रही साजिश के विरोध में कांग्रेस, सपा व बीजेपी आदि का भी चुप्पी साधे रखना क्या यही इनका दलित प्रेम है। सपा और कांग्रेस आदि जैसी इन आरक्षण विरोधी पार्टियों के साथ अब किसी भी चुनाव में इनसे कोई गठबन्धन आदि करना क्या SC, ST व OBC वर्गों के हित में उचित होगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish