गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

मार्केटा वोंद्रोसोवा और कैम नॉरी अमेरिकी ओपन से हटे

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

न्यूयॉर्क
विंबलडन 2023 की चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा और कैम नॉरी चोटिल होने के कारण 26 अगस्त से शुरू होने वाली अमेरिकी ओपन टेनिस प्रतियोगिता से हट गए हैं।

विश्व रैंकिंग में 18वें नंबर की खिलाड़ी वोंद्रोसोवा के हाथ में चोट लगी है जबकि नॉरी को बांह में समस्या है। चेक गणराज्य की 25 वर्षीय वोंद्रोसोवा ने पिछले साल विंबलडन में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। वह 2019 फ्रेंच ओपन में उपविजेता रही थी। उन्होंने 2021 में तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक भी जीता था।

अमेरिकी ओपन में महिलाओं के ड्रॉ में वोंद्रोसोवा की जगह पेट्रा मार्टिच को जबकि पुरुषों के वर्ग में नॉरी की जगह फ्रांसिस्को कोमेसाना को शामिल किया गया है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish