गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-अजमेर में बारिश से कई इलाके जलमग्न, सड़क पर आया आनासागर झील का पानी

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 6 September 2024

अजमेर.

राजस्थान के अजमेर जिले में शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया। बारिश के कारण शहर की ऐतिहासिक आनासागर झील ओवरफ्लो हो गई और उसका पानी सड़क पर निकल आया। जिससे शहर के पॉश इलाके वैशाली नगर के दोनों साइड की सड़कों पर जल भराव हो गया।

जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों के वाहन भी अधिक पानी के कारण बंद हो गए। ऐसे में लोग अपने वाहनों को धक्का मारते हुए नजर आए। तेज बारिश से शहर के अन्य इलाके भी पानी में डूबे हुए हैं। आना सागर झील ओवर फ्लो होने के कारण लोग इसका आनंद उठाने के लिए सड़कों पर पानी के बीच में ढोल की थाप पर नाचते हुए लुफ्त भी नजर आए। पिछली बार हुई बारिश से आनासागर झील ओवरफ्लो होने के चलते उसके गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही थी। लेकिन, एक बार फिर हुई तेज बारिश के बाद आनासागर झील ओवरफ्लो हो गई और उसका पानी सड़कों पर आ गया । शहर की जयपुर रोड, सूचना केंद्र चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, सावित्री कॉलेज मार्ग समेत अन्य इलाकों की सड़कें भी पानी में डूबी नजर आई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish