महाराष्ट्र : गणेश उत्सव से पहले एमएसआरटीसी के कर्मियों ने राज्यव्यापी हड़ताल शुरू की

Share This Post

मुंबई
 गणेश उत्सव से पहले महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मियों के एक बड़े वर्ग द्वारा वेतन संबंधी एवं अन्य मांगों को लेकर शुरू की गई हड़ताल के कारण राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को बस सेवा प्रभावित हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

निगम के एक प्रवक्ता ने कहा कि 11 ट्रेड यूनियनों की कार्य समिति द्वारा मध्य रात्रि से शुरू की गई हड़ताल के कारण सरकारी निगम संचालित बस सेवा पूरे राज्य में एमएसआरटीसी के 250 बस डिपो में से 35 में पूरी तरह से ठप रही। उन्होंने कहा, ‘‘अन्य डिपो में या तो पूरी तरह या आंशिक रूप से संचालन हो रहा है।’’

हड़ताल से उन लोगों को परेशानी होगी जो 10 दिवसीय गणेश उत्सव के लिए अपने अपने पैतृक स्थान जाना चाहते हैं। राज्य में बड़े पैमाने पर गणेश उत्सव का आयोजन होता है।

पिछले महीने राज्य सरकार के साथ बातचीत विफल रहने के बाद कर्मचारियों के वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर महाराष्ट्र राज्य परिवहन (एसटी) कामगार संयुक्त क्रुति समिति (संयुक्त कार्य समिति) ने यह हड़ताल शुरू की।

कार्य समिति कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार के कर्मचारियों के बराबर वेतन की मांग कर रही है।

एमएसआरटीसी के प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई खंड में बस सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं लेकिन पड़ोसी ठाणे खंड में यह आंशिक रूप से प्रभावित हुईं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई खंड के सभी डिपो में बस सेवा सुचारू रूप से जारी है। हालांकि ठाणे में कल्याण, विट्ठलवाड़ी में बस सेवा पूरी तरह से ठप रही।’’

पूर्वी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र को छोड़कर हड़ताल से राज्य के अन्य क्षेत्रों में बस संचालन प्रभावित रहा। पुणे और नासिक जिलों में कई डिपो पूरी तरह से बंद हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

गणपति उत्सव महाराष्ट्र, खासकर तटीय कोंकण क्षेत्र में सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। एमएसआरटीसी ने पहले मुंबई, ठाणे और पालघर खंडों से त्योहार के पहले दिन तीन सितंबर से सात सितंबर के बीच क्षेत्र में 5,000 अतिरिक्त ‘गणपति स्पेशल’ बसें चलाने की योजना बनाई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप