गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

लीजैंड लीग क्रिेकेट का तीसरा सत्र अगले महीने, 40 साल बाद कश्मीर में खेलेंगे दिग्गज क्रिकेटर

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 29 August 2024

नई दिल्ली
 शिखर धवन और दिनेश कार्तिक समेत कई दिग्गज 20 सितंबर से शुरू हो रहे लीजैंड्स लीग क्रिकेट के तीसरे सत्र में नजर आयेंगे और करीब 40 साल बाद दिग्गज क्रिकेटर श्रीनगर में खेलेंगे।

लीग 20 सितंबर को जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में शुरू होगी। इसमें छह टीमें 25 मैच खेलेंगी और शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल 16 अक्टूबर को होगा।

फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट में 200 खिलाड़ियों का पूल बनाया गया है। इसका फाइनल श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम पर होगा।

एलएलसी के सह संस्थापक रमन रहेजा ने कहा, ‘‘लीजैंड्स लीग क्रिकेट का अगला सत्र शुरू होने वाला है। हमें खुशी है कि इस बार कश्मीर में भी मैच होंगे। कश्मीर के लोगों के लिये स्टेडियम में लाइव क्रिकेट देखने का यह 40 साल बाद मिला मौका होगा।’’

आयोजकों ने कहा कि पिछले सत्र में लीग को भारत में 18 करोड़ लोगों ने देखा।

पिछली बार इसमें सुरेश रैना, आरोन फिंच, मार्टिन गुप्टिल, भारत के मौजूदा कोच गौतम गंभीर, क्रिस गेल, हाशिम अमला, रोस टेलर जैसे दिग्गजों ने भाग लिया था।

लीग के लिये खिलाड़ियों की नीलामी यहां बृहस्पतिवार को होगी।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish