लालमुनि यादव की कुर्सी गई, 12 अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में और 3 विरोध में पड़े वोट

Share This Post

लालमुनि यादव की कुर्सी गई, 12 अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में और 3 विरोध में पड़े वोट  
                                 

बैकुण्ठपुर/कोरिया
 आखिरकार कोरिया जिले शिवपुर चरचा नगर पालिका की अध्यक्ष लालमुनि यादव की कुर्सी चली ही गई, पूर्व से ही माना जा रहा था कि 15 पार्षदों में 12 पार्षद उनके खिलाफ है।आपको बता दे आज 23 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग होनी थी जिसे लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां एक दिन पूर्व ही पूरी कर ली थी, आज 12 बजे से वोटिंग के पहले सभी 15 पार्षद नगरपालिका भवन ले अंदर चले गए थे, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 जबकि विपक्ष में मात्र 3 वोट पड़े। इस तरह लालमुनि यादव की कुर्सी चली गई। इससे पहले आज वोटिंग को लेकर काफी गहमागहमी रही, भाजपा के दिग्गज नेता व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वयं वोटिंग के दौरान उपस्थित रहे, इसके अलावा भाजपा के स्थानीय विधायक भईया लाल राजवाडे सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखी गई, वही कांग्रेस ने इस मामले में एक कमेटी का गठन भी किया था, कांग्रेस के जिला प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अम्बिका सिंहदेव के साथ काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें।  भाजपा की जीत के बाद वार्ड नंबर 7 के पार्षद जायसवाल, वार्ड नंबर 5 के निर्दलीय पार्षद संतोषी एक्का अध्यक्ष पद की दावेदारी में सबसे आगे माने जा रहे है। अब देखना है किसकी किस्मत चमकती है, वैसे अरुण जायसवाल दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप