शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

कोलकाता हत्याकांड के आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू, कोलकाता में डॉक्टर मर्डर केस में जारी है बवाल

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 25 August 2024

कोलकाता.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को कोलकाता बलात्कार और हत्या मामले में संदीप घोष समेत छह लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया. वहीं मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट आज रविवार को शुरू हुआ. क्योंकि तकनीकी समस्या के कारण शनिवार को जेल में टेस्ट नहीं हो सका. पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और घटना की रात ड्यूटी पर मौजूद चार डॉक्टर और एक सिविल वालंटियर समेत बाकी छह लोगों का एजेंसी के दफ्तर में टेस्ट किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली स्थित केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) से पॉलीग्राफ विशेषज्ञों की एक टीम इन परीक्षणों को करने के लिए कोलकाता पहुंची. इसके बाद टीम आज प्रेसिडेंसी जेल पहुंची. CBI ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा कोलकाता की डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले को छिपाने की कोशिश की गई थी, क्योंकि जब तक संघीय एजेंसी ने जांच अपने हाथ में ली, तब तक अपराध स्थल बदल दिया गया था.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish