भाजपा सदस्यता अभियान की मोर्चा प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक संपन्न

Share This Post

भाजपा सदस्यता अभियान की मोर्चा प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक संपन्न

मोर्चा प्रकोष्ठों के माध्यम से हर वर्ग को पार्टी से जोड़ना हमारी प्राथमिकता – अवध राज बिलैया

2 सितंबर को समय 5:00 बजे से प्रारंभ होगा भाजपा का सदस्यता अभियान

डिण्डौरी
 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी में भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान मोर्चा प्रकोष्ठों की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की। भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार के माध्यम से समाज सशक्तिकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कारण समाज की अपेक्षा हमसे बढ़ी है और समाज भारतीय जनता पार्टी को सामाजिक मूल्य व राष्ट्रवादी विचार पर आगे बढ़ते देखना चाहता है। पहले हमारी सदस्यता का क्रम आफलाइन था जिसें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में 11 करोड़ सदस्य डिजीटल ऑनलाइन कर विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा बनी फिर पुनः सदस्यता करते हुए हम 18 करोड़ सदस्यता बाली पार्टी बन गये।  हम सभी को ज्ञात है कि हमारे संगठन में पुनः सदस्यता अभियान एक बार फिर प्रारंभ होने वाली है जिसकी शुरूआत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रारंभ करेगें।  हर बूथ पर हर जाति,वर्ग,व्यवसायी नागरिकों को भाजपा के सदस्य बनायेगे।  जिसके लिए प्रदेश का लक्ष्य डेढ़ करोड़ है एवं हमारे जिले को जो लक्ष्य मिला है वह एक लाख सदस्यता करना है जिसके लिए हमें हर मण्डल, शक्तिकेन्द्र व मतदान केन्द्रों मे केम्प लगाकर सदस्यता करना है।

जिला सदस्यता अभियान प्रभारी एवं जिला महामंत्री जयसिंह मरावी हमारा संकल्प हो कि हम हर बूथ पर हर घर में भाजपा की सदस्य जोड़े ये हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें पार्टी के मूल सिद्वांत, रीति-नीति से अवगत कराकर ही पार्टी से जोड़ना है। इस सदस्यता अभियान के लिए जिला टोली, मण्डल टोली व शक्तिकेन्द्र टोली बनाई गई है जो सदस्यता का नियमित रूप से रिर्पोेटिंग करेगें।
वरिष्ठ नेता राजेन्द्र पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का इस सदस्य अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है एवं भाजपा को मजबूती के साथ डिंडोरी के दोनों विधानसभा में व्यापक सदस्यता हो इसकी चिंता करना है लेकिन याद रहे कुछ सावधानियां भी जरूरी है अगर कोई व्यक्ति को सदस्यता दिलाने से पहले पार्टी की विचारधारा से अवगत कराना है अगर वह पार्टी से जोड़ना चाहता है तभी सदस्य बनाएं।

 बैठक कों संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनैतिक दलों की तरह मात्र सत्ता पाने के लिए सत्ता में आना नही चाहती बल्कि यह एक बड़ा आंदोलन का अंग है जो कि राष्ट्रवाद की विचारधारा से संचालित है। जिसका उद्देश्य भारत का सर्वागीण विकास एवं पुननिर्माण है। हम सभी को एक बार पुनः भाजपा के निर्माण के लिए संगठन पर्व सदस्यता अभियान हर बूथ पर करना है एवं नये सदस्यों को पार्टी के विचारधारा से जोड़ना है। राष्ट्रीय मंत्री व विधायक ओमप्रकाश धुर्वे  ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी केन्द्र में यशस्वी नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया डाॅ. मोहन यादव ने हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है जिसमें युवा, महिला, किसान, गरीब कल्याण इत्यादि है अब हमारी संगठन पर्व सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है इसमें हमें हर वर्ग के लोगों को शामिल करना है जिसके लिए हमारी महिलामोर्चा को अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ना होगा। युवामोर्चा को नये युवाओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराकर राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित कर जोड़ना होगा।

वहीं किसानमोर्चा अपने किसान भाईयों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें ताकि पार्टी की सदस्यता निरंतर हो सकें एवं हमारा जिले का जो लक्ष्य प्रदेश नेतृत्व ने निर्धारित किया है उसे हम प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान से प्रभारी मनोहर सिंह ठाकुर व आभार पिछड़ा वर्ग मोर्चा  जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर ने व्यक्त किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्रावती धुर्वे, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद दुबे, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश धूमकेती, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश परस्ते, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवदिया मरकाम, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र चंदेल, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉक्टर प्रदीप कुमार द्विवेदी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेंद्र बर्मन, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुरेश नायक, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक रामलाल रजक, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राज साहू, महामंत्रीगण बोधराम सरैया, शंकर गवले, कृष्ण कुमार राजपूत, हरिहरन रजक, बबलू गौतम, अभय परस्ते, दिनेश यादव, आशीष कौतु, प्रेम सिंह धुर्वे, रमेश चंद्र राठौर, नारद सिंह टेकाम, केहर सिंह श्याम, धर्मेंद्र पाल मानिकपुरी, बाबूलाल बंजारा, मुकेश खंडे, भद्दू सिंह मोहारी, धनेश धनंजय, धीरेंद्र सिंह, विनय गुप्ता, कार्तिक राम उद्दे, राम सिंह सैयाम, संपत सिंह धुर्वे, भीकू सिंह यादव, सुंदर मरावी, सत्येंद्र मरावी, कौशल प्रसाद साहू, गिरजा शंकर साहू, राम सिंह ठाकुर, दिलीप यादव, रामकुमार मोहारी, शिवकुमार मरावी, कुलदीप सिंह, सरजू प्रसाद ठाकुर, मुकेश कुमार पाटिल, विनोद कुमार यादव, त्रिलोक सिंह ठाकुर, दुर्गेश सोनी, शिव प्रसाद झारिया, कृष्ण कुमार तिवारी, सारंग चौकसे, सत्यम राय सहित बड़ी संख्या में मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप