गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

जेमिमाह रॉड्रिग्स को अलग-अलग टीमों के लिए खेलना पसंद, बोलीं- टी-20 विश्वकप तैयारियों का हिस्सा है डब्ल्यूसीपीएल

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 23 August 2024

सैन फर्नांडो
पहली बार महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) खेलने जा रही भारतीय बल्लेबाज जेमिमाह रॉड्रिग्स ने कहा है कि यह टूर्नामेंट टी-20 विश्वकप के तैयारियों का हिस्सा हैं। बुधवार से शुरु हुये इस टूर्नामेंट में वह हमवतन शिखा पांडे के साथ ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स (टीकेआर) टीम का हिस्सा हैं। अक्टॅबर में यूएई में होने वाला टी-20 विश्वकप रॉड्रिग्स का चौथ विश्वकप होगा।

मीडिया से बातचीत में रॉड्रिग्स ने कहा, टी-20 विश्व कप से पहले मेरे पास यही कुछ मैच हैं। मैं कुछ नई चीजों पर लगातार अभ्यास कर रही थी और यहां मैं उन्हें आजमाने वाली हूं। क्योंकि अभ्यास और मैच में बहुत अंतर होता है। फ्रैचाइजी क्रिकेट मुझे हमेशा उत्साहित करती है। उन्होंने कहा, मुझे यात्रा करना और अलग-अलग टीमों के लिए खेलना पसंद है। मुझे नए लोगों से मिलना और नए क्रिकेटरों को जानना अच्छा लगता है। मुझे यह जानना अच्छा लगता है कि वे अलग-अलग परिस्थितियों में अपने शरीर और दिमाग को कैसे ढालती हैं और कैसे खेलती हैं। आप जब भी क्रिकेट खेलने मैदान पर उतरते हो, परिस्थितियां बदली रहती हैं। उनके बारे में जानने की जरुरत है। दबाव के क्षणों में ये तैयारियां बहुत काम आती हैं। मैं इस टूर्नामेंट को विश्व कप की तैयारियों की तरह देख रही हूं। इसके साथ ही यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं टीकेआर की टीम को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने में मदद भी करूं। कुल मिलाकर मैं यहां खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

पांचवें से तीसरे नंबर पर खेलने के सवाल पर रॉड्रिग्स ने कहा, “मुझे लगता है कि हर बल्लेबाज का अपना एक अलग फॉर्मूला होता है। मेरे लिए परिस्थितियों को जल्दी से पढ़ना और उनके अनुसार शॉट खेलना अधिक महत्वपूर्ण है। यहां पिच धीमी होंगी, तो मुझे उसके अनुसार बल्लेबाजी करनी होगी। मैं इन चीजो को लेकर हमेशा से स्पष्ट रहना चाहती हूं ताकि मेरे दिमाग में भी एक स्पष्टता रहे।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish