शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजधानी भोपाल में धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी, कई जगह होंगी मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं, आएंगे पद्मिनी, गुलशन जैसे कलाकार

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

 भोपाल

राजधानी में भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का पर्व जन्माष्टमी 26 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए कृष्ण मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसी के तहत शहर में कई स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिसमें फिल्म व टीवी कलाकार समेत भजन गायक भी शामिल होंगे। वहीं इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सीहोर, मंडीदीप, बैरसिया, विदिशा, आष्टा सहित कई स्थानों से प्रतियोगिता में टीमें शामिल होंगी।

सलैया की मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी खास
शहर के उपनगर कोलार के वार्ड 83 के तहत सलैया चौराहे पर सरदार पटेल धार्मिक महोत्सव समिति द्वारा 24 अगस्त को यानी आज मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समिति के संरक्षक पार्षद रवींद्र यती ने बताया कि आयोजन में रूस व यूक्रेन के कलाकार परंपरागत नृत्य की प्रस्तुति देंगे। विजेता टीम को एक लाख 51 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में जबलपुर, इंदौर, आष्ट्रा, सीहोर समेत अनेक स्थानों की टीमें भाग लेंगी।

अवधपुरी चौराहे पर फूटेगी सबसे ऊंची मटकी
भोजपाल मेला महोत्सव समिति द्वारा अवधपुरी चौराहे पर 25 अगस्त को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि आयोजन ब्रज के हेमंत बृजवासी द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। यहां भोपाल में सबसे ऊंची मटकी फोड़ी जाएगी, जिसकी ऊंचाई 60 फीट रहेगी। यहां सीहोर, विदिशा, रायसेन समेत कई स्थानों की टीमें भाग लेंगी। इनामी राशि एक लाख रुपए प्रदान की जाएगी।

करोंद चौराहे पर आएंगे फिल्म कलाकार
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति की ओर से 27 अगस्त को करोंद चौरोहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष व समिति के अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि आयोजन में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पदमिनी कोल्हपुरे, गुलशन ग्रोवर सहित हप्पू की उलटन-पलटन फेम गीतांजलि मिश्रा भी शिरकत करेंगी। यहां मटकी फोड़ने वाली टीम को एक लाख रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।

मंगलवारा चौराहे पर भी आयोजन
श्री हिंदू एकता समिति द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी मंगलवारा चौराहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मटकी फोड़ प्रतियोगिता में राजस्थान से आए कलाकार रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। यहां विजेता टीम को इनाम के रूप में 51000 रुपये नकद धनराशि मिलेगी।

चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था
जिले में जन्माष्टमी के मौके पर चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इसको लेकर सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं। इनमें पुलिस आयुक्त , पुलिस अधीक्षक देहात, पुलिस उपायुक्त जोन एक,दो, तीन चार आयोजन स्थल पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त यातायात आवागमन के मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। वहीं अधीक्षण यंत्री शहर बिजली कंपनी से निरंतर विद्युत प्रवाह और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, ट्रांसफार्मरों का रखरखाव, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन जेपी अस्पताल, डीन, अधीक्षक गांधी मेडिकल कालेज हमीदिया अस्पताल आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आकस्मिक चिकित्सा के लिए डॉक्टरों के दल की डयूटी,108 एंबुलेंस के साथ लगाएंगे। नगर निगम आयुक्त द्वारा कार्यक्रम और आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, अग्निशमन आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजन के दौरान बैरिकेटिंग कर व्यवस्था बनाएंगे। इनके अलावा सभी वृत्त के एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजन स्थल व चल समारोह, शोभायात्रा के आवागमन के मार्गों का एक दिन पहले पुलिस के साथ भ्रमण करेंगे। 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish