गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

आज बाजार खुलते ही निवेशकों 4 लाख करोड़ की कमाई, Sensex-Nifty में गजब तेजी… ये 5 शेयर टॉप गेनर!

व्यापार ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 16 August 2024

मुंबई

शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्‍स सप्‍ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को  600 अंक ऊपर 79,754.85 लेवल पर खुला है, जबकि Nifty 200 अंक ऊपर होकर 24,334.85 लेवल पर खुला है. बीएसई Sensex के सभी शेयरों में हरियाली छाई है. टॉप 30 में से सबसे ज्‍यादा तेजी महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 2.77 प्रतिशत की हुई है. इसके बाद टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, टीसीएस, जेएसडब्‍लू स्‍टील और ICICI Bank हैं.

सुबह 9.30 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्‍स 812 अंक चढ़कर 79,916 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 243 अंक उछलकर 24,387 लेवल पर था. बैंक निफ्टी की बात करें तो यह 507 अंक चढ़कर 50,234 लेवल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार में इस शानदार तेजी की वजह यूएस मार्केट में आई उछाल के कारण देखा जा रहा है.

निवेशकों की 4 लाख करोड़ की कमाई
शुक्रवार को ग्‍लोबल शेयर बाजार में तेजी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त आई है. अमेरिका में रोजगार और व्यय के आंकड़ों के बाद मंदी की चिंता कम हुई है, जिस कारण शेयर बाजार में आज अच्‍छी तेजी है. बाजार में तेजी के कारण बीएसई में लिस्‍टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 444.29 लाख करोड़ रुपये से 3.87 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 448.16 लाख करोड़ रुपये हो गया. यानी कि निवेशकों का वैल्‍यूवेशन करीब 4 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है.

इन शेयरों में शानदार तेजी
जेनसर टेक्‍नोलॉजी में 6 प्रतिशत,
फर्स्‍ट सोर्स सॉल्‍यूशन के शेयर में करीब 8 प्रतिशत, CDSL के शेयर में 4 प्रतिशत, ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में 11 प्रतिशत, RVNL के शेयर में 4 प्रतिशत और डीएलएफ के शेयरों में 4 प्रतिशत की तेजी आई है. इसके अलावा, Mpaisa के शेयर में 5 प्रतिशत, एल एंड टी टेक के शेयर में 4.32 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर में 3 प्रतिशत की उछाल देखी जा रही है.

54 शेयरों में अपर सर्किट
एनएसई पर आज 54 शेयरों में अपर सर्किट लगा है, जबकि 30 शेयर लोअर सर्किट पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं 49 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई लेवल पर हैं. 16 शेयर 52 सप्‍ताह के न‍िचले स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं. एनएसई के कुल 2,269 शेयरों में से 1,777 शेयर उछाल पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं 441 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. 51 शेयर में कोई बदलाव नहीं देखा गया है.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish