गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

चिली और कोलंबिया के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में नहीं खेल पाएंगे चोटिल मेस्सी

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 20 August 2024

ब्यूनस आयर्स
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी चोटिल होने के कारण अर्जेंटीना की तरफ से विश्व कप क्वालीफायर के अगले दो मैच में नहीं खेल पाएंगे।

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने पांच सितंबर को चिली और उसके पांच दिन बाद कोलंबिया के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए सोमवार को अपनी 28 सदस्यीय टीम की घोषणा की। मेस्सी अभी दाहिने टखने की चोट से उबर रहे हैं।

अर्जेंटीना के कोपा अमेरिका चैंपियन बनने के बाद राष्ट्रीय टीम से संन्यास लेने वाले 36 वर्षीय एंजेल डि मारिया भी टीम में नहीं हैं। विश्व कप चैंपियन अर्जेंटीना छह मैचों के बाद 15 अंकों के साथ दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग में शीर्ष पर है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish