शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

गुजरात तट के पास अरब सागर में भारतीय कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 क्रू मेंबर लापता

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 3 September 2024

सूरत
भारतीय कोस्टगार्ड के हेलिकॉप्टर ध्रुव को अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। इस दौरान हेलिकॉप्टर में सवार इंडियन कोस्ट गार्ड के दो पायलट लापता हो गए हैं। उनके साथ एक डाइवर भी सवार था। उसके बारे में भी कोई खबर नहीं मिल पाई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया है, लेकिन बाकी तीन लोग लापता हैं। यह हेलिकॉप्टर गुजरात में आई बाढ़ से जुड़े राहत एवं बचाव कार्य में जुटा था। पूरे मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों का कहना है कि हेलिकॉप्टर ने सोमवार की रात को पोरबंदर के पास समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग की थीं।

इस हेलिकॉप्टर में दो पायलट और दो डाइवर सवार थे। अब तक एक डाइवर को बताया जा सका है, लेकिन बाकी तीन लोग अब भी लापता है। यह हेलिकॉप्टर गुजरात में आई बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने एवं राहत सामग्री पहुंचाने में जुटा था। कोस्ट गार्ड की ओर से इस अभियान में 4 जहाजों और दो एयरक्राफ्ट्स को लगाया गया है। अब तक गुजरात में आई बाढ़ और चक्रवात के दौरान भारतीय कोस्ट गार्ड के अडवांस लाइट हेलिकॉप्टर ने 67 लोगों की जिंदगियों को बचाया है। कोस्टगार्ड की ओर से जारी बयान में बताया गया कि रात को करीब 11 बजे इसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर मेडिकल बचाव के लिए निकला था।

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद टोही अभियान चलाया गया तो एक डाइवर को बचा लिया गया। एयरक्राफ्ट का मलबा भी मिल गया है, लेकिन बाकी तीन लोग अब भी लापता हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब हेलिकॉप्टर एक जहाज तक पहुंचने वाला था। कोस्टगार्ड ने फिलहाल सर्च अभियान में 4 जहाजों को उतारा है। अब तक इमरजेंसी लैंडिंग की वजह सामने नहीं आई है। प्राथमिक जांच के बाद ही इस बारे में कोस्टगार्ड की ओर से कोई बयान जारी किया जा सकता है। फिलहाल लापता पायलटों और एक डाइवर की तलाश पर ही फोकस है।
बीते साल ध्रुव हेलिकॉप्टरों के साथ हुईं कई घटनाएं

यह हादसा ऐसे वक्त में हुआ है, जब हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल्स लिमिटेड की ओर से इन हेलिकॉप्टर्स के अपग्रेडेशन की प्रक्रिया चल रही थी। पिछले साल कई ध्रुव हेलिकॉप्टरों के हादसे का शिकार होने के बाद इन्हें अपग्रेड किया जा रहा था। जानकारों के अनुसार ध्रुव हेलिकॉप्टरों के डिजाइन के चलते भी समस्याएं आ रही हैं। बीते साल कई हेलिकॉप्टरों को उतार लिया गया था। इनके साथ हुए कई हादसों ने सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल हिन्दुस्तान एयरोनॉटिकल्स की ओर से इन हेलिकॉप्टरों की समीक्षा की जा रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish