शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

भारत को मिला 8वां मेडल, योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में जीता सिल्वर

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 2 September 2024

पेरिस

 पेरिस पैरालंपिक में भारत को 8वां मेडल मिल गया है. योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने मेन्स डिस्कस थ्रो F56 इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. योगेश कथुनिया का पहला थ्रो 42.22 मीटर का फेंका. इसके बाद दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां क्रमश 41.50 मीटर, 41.55 मीटर, 40.33 मीटर और 40.89 मीटर का रहा. बहरहाल, इस तरह भारत को 8वां मेडल मिला. वहीं, इस वक्त भारत मेडल टेली में 30वें नंबर पर काबिज है. अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने 1 गोल्ड मेडल के अलावा 3 सिल्वर मेडल और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं.

योगेश कथुनिया का प्रदर्शन:
पहला थ्रो- 42.22 मीटर
दूसरा थ्रो- 41.50 मीटर
तीसरा थ्रो- 41.55 मीटर
चौथा थ्रो- 40.33 मीटर
पांचवां थ्रो- 40.89 मीटर
छठा थ्रो- 39.68 मीटर

योगेश कथुनिया ने लगातार दूसरे पैरालंपिक में जीता सिल्वर मेडल

आज पेरिस पैरालंपिक गेम्स के पांचवें दिन योगेश कथुनिया ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. दरअसल, योगेश कथुनिया ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. इस तरह उन्होंने लगातार दूसरे पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. अब भारत के पदकों की संख्या 8 हो गई है. भारतीय शूटर अवनि लेखरा ने R2 वीमेंस 10 मीटर एयर राइफल (SH1) में गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद मोना अग्रवाल ने इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल जीता.

भारत के पदकों की संख्या 8 हुई

पेरिस पैरालंपिक में भारत के मेडल की संख्या अब आठ हो गई है. भारत ने अब तक एक गोल्ड, तीन सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल जीता है. सबसे पहले अवनि लेखरा ने R2 वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में शुक्रवार (30 अगस्त) को स्वर्ण पदक जीता. अवनि ने पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसी इवेंट में भारत की मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता.

फिर पेरिस पैरालंपिक में भारत को तीसरा मेडल प्रीति पाल ने दिलाया. उन्होंने वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35) में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. इसके बाद 30 अगस्त को निशानेबाज मनीष नरवाल ने भारत को चौथा मेडल दिलाया. उन्होंने मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) में सिल्वर मेडल हासिल किया. पेरिस पैरालंपिक 2024 के तीसरे दिन यानी 31 अगस्त को महिला निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस ने पांचवां मेडल दिलाया. यह ब्रॉन्ज मेडल रहा.

इसके बाद रुबीना फ्रांसिस ने वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. उन्होंने फाइनल में 211.1 अंक हासिल किए. फिर 1 अगस्त को प्रीति पाल ने वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35) में ब्रॉन्ज और निषाद कुमार ने मेन्स हाई जंप (T47) में सिल्वर मेडल जीता. अब योगेश ने शानदार प्रदर्शन करके सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकवीर

1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)

2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)– ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)

3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35)

4. मनीष नरवाल (शूटिंग)– सिल्वर मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)

5. रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)

6. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35)

7. निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)

8. योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स डिस्कस थ्रो (F56)

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish