भारत ने किया डबल पोडियम फिनिश… 20 मेडल्स, हाई जंप-जेवलिन में पैरालंपिक में रचा इतिहास

Share This Post

पेरिस

भारत के पैरा एथलीट्स ने पेरिस पैरालंप‍िक में इत‍िहास रच दिया है. अब तक किसी भी पैरालंप‍िक में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. भारत पेरिस पैरालंप‍िक में अब तक  3 गोल्ड, 7 स‍िल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 20 मेडल जीता चुका है. खास बात यह है कि इस बार ज‍िन ख‍िलाड़‍ियों ने इस बार मेडल जीते हैं उनमें 9 तो टोक्यो पैरालंप‍िक के पदकवीर भी रह चुके हैं. 

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. कुल 19 मेडल्स के साथ यह भारत का पैरालंपिक गेम्स में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था. पैरा एथलीट मुरलीकांत पेटकर ने पैरालंपिक गेम्स में साल 1972 में भारत को पहला मेडल जिताया था. मुरलीकांत पेटकर वही ख‍िलाड़ी हैं, ज‍िनकी ज‍िंदगी पर हाल में 'चंदू चैम्प‍ियन' फ‍िल्म भी आई थी.  

पेरिस पैरालंपिक का छठा दिन भारत के लिए शानदार रहा. भारतीय एथलीट्स ने हाई जंप, जेवलिन थ्रो और 400 मीटर रेस में कुल 5 पदक जीते. भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में अब तक कुल 20 पदक (3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज) जीते हैं और टोक्यो पैरालिंपिक में 19 पदकों की संख्या को पीछे छोड़ दिया है. भारत के लिए पैरालंपिक खेलों के इतिहास में यह पहला मौका है जब उसने 20 पदक जीते हैं. पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा के फाइनल में अजीत सिंह ने 65.62 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता. सुंदर सिंह गुर्जर ने सीजन के सर्वश्रेष्ठ 64.96 थ्रो के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया.

इस इवेंट का गोल्ड क्यूबा के वरोना गोंजालेज ने 66.14 मीटर थ्रो के साथ अपने नाम किया. इसके साथ ही भारत ने पेरिस पैरालंपिक में एथलेटिक्स में पहली बार डबल पोडियम फिनिश हासिल किया. हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही हाई जंप T63 स्पर्धा में शरद कुमार और मरियप्पन थान्गावेलु ने भारत को एक बार फिर डबल पोडियम फिनिश का मौका दिया. शरद कुमार ने 1.88 मीटर जंप के साथ सिल्वर और मरियप्पन ने 1.85 मीटर जंप के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता. अमेरिका के फ्रेच एजरा 1.94 मीटर जंप के साथ इस इवेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

अब आपको बताते हैं आख‍िर टोक्यो और पेरिस पैरालंप‍िक में मेडल जीतने वाले कॉमन ख‍िलाड़‍ियों के बारे में. ऐसे कुल 10 ख‍िलाड़ी हैं जो पेरिस और टोक्यो दोनों के ही पदकवीर हैं. टोक्यो में ऊंची कूद में स‍िल्वर जीतने वाले न‍िशाद कुमार ने इस बार भी स‍िल्वर मेडल जीता. अवन‍ि लेखरा ने टोक्यो में 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज जीता था, इस बार भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता. सुंदर सिंह गुर्जर ने जैवल‍िन थ्रो में टोक्यो की तरह इस बार भी ब्रॉन्ज जीता. ऐसा ही प्रदर्शन योगेश कथून‍िया का रहा, ज‍िन्होंने ड‍िस्कस थ्रो में टोक्यो की तरह इस बार भी स‍िल्वर जीता. 

वहीं टोक्यो पैरालंप‍िक के गोल्ड मेडल‍िस्ट रहे सुमित अंत‍िल ने पेर‍िस में भी धमाल मचाया और रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता. शूटिंग में मनीष नरवाल ने पेरिस पैरालंप‍िक में गोल्ड मेडल जीता था, उन्होंने इस बार स‍िल्वर मेडल हास‍िल किया. इसके अलावा मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार, सुहास एलवाई भी इस ल‍िस्ट में शामिल हैं. 

टोक्यो और पेरिस पैरालंप‍िक के कॉमन पदकवीर 
1: निषाद कुमार: रजत पदक, एथलेटिक्स पुरुष ऊंची कूद, T47, टोक्यो 2020
निषाद कुमार: रजत पदक, एथलेटिक्स पुरुष ऊंची कूद, T47, पेरिस 2024

2: अवनी लेखरा: स्वर्ण पदक, निशानेबाजी महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग, SH1, टोक्यो 2020
अवनी लेखरा: कांस्य पदक, निशानेबाजी महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन, SH1, टोक्यो 2020
अवनी लेखरा: स्वर्ण पदक, निशानेबाजी महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग, SH1, पेरिस 2024

3: सुंदर सिंह गुर्जर:  कांस्य पदक, एथलेटिक्स पुरुष भाला फेंक, F46, टोक्यो 2020
सुंदर सिंह गुर्जर:  कांस्य पदक, एथलेटिक्स पुरुष भाला फेंक, F46, पेरिस 2024

4: योगेश कथुनिया: रजत पदक, एथलेटिक्स पुरुष डिस्कस थ्रो, F56, टोक्यो 2020
 योगेश कथुनिया: रजत पदक, एथलेटिक्स पुरुष डिस्कस थ्रो, F56, पेरिस 2024

5: सुमित अंतिल: स्वर्ण पदक, एथलेटिक्स पुरुष भाला फेंक, F64, टोक्यो 2020
सुमित अंतिल: स्वर्ण पदक, एथलेटिक्स पुरुष भाला फेंक, F64, पेरिस 2024

6: मरियप्पन थांगावेलु: रजत पदक, एथलेटिक्स पुरुष ऊंची कूद, T42, टोक्यो 2020
मरियप्पन थांगावेलु: कांस्य पदक, एथलेटिक्स पुरुष ऊंची कूद, T42, पेरिस 2024

7: मनीष नरवाल: स्वर्ण पदक, शूटिंग पुरुष 50 मीटर पिस्टल, SH1, टोक्यो 2020
मनीष नरवाल: रजत पदक, शूटिंग पुरुष 50 मीटर पिस्टल, SH1 पेरिस 2024

8: शरद कुमार: कांस्य पदक, एथलेटिक्स पुरुष ऊंची कूद, T42, टोक्यो 2020
शरद कुमार: रजत पदक, एथलेटिक्स पुरुष ऊंची कूद, T63, पेरिस 2024

9: सुहास एलवाई: स‍िल्वर मेडल, बैडम‍िंटन, SL4, टोक्यो 2020 
सुहास एलवाई: स‍िल्वर मेडल, बैडम‍िंटन, SL4, पेरिस 2024 

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकवीर

1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1) 

2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1) 

3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35)

4. मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) 

5. रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)

6. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35) 

7. निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)

8. योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स डिस्कस थ्रो (F56) 

9. नितेश कुमार (बैडमिंटन)- गोल्ड मेडल,  मेन्स सिंगल्स (SL3)

10. मनीषा रामदास (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5) 

11.  थुलासिमथी मुरुगेसन (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)

12. सुहास एल यथिराज (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL4) 

13. शीतल देवी-राकेश कुमार (तीरंदाजी)- ब्रॉन्ज मेडल, मिक्स्ड कंपाउंड ओपन

14. सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (एफ 64 वर्ग) 

15. नित्या श्री सिवन (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SH6)  

16. दीप्ति जीवनजी (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल,वूमेन्स 400m (T20)

17. मरियप्पन थंगावेलु (एथलेटिक्स पुरुष ऊंची कूद)- ब्रॉन्ज मेडल, (T63)

18. शरद कुमार (एथलेटिक्स पुरुष ऊंची कूद)- स‍िल्वर मेडल, (T63) 

19. अजीत सिंह (एथलेटिक्स पुरुष भाला फेंक)-  स‍िल्वर मेडल, (F46)

20. सुंदर सिंह गुर्जर (एथलेटिक्स पुरुष भाला फेंक)-  ब्रॉन्ज मेडल, (F46)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप