राजस्थान-भरतपुर में भूखंड पर दबंग कर रहे अवैध कब्जा, विरोध करने पर पीड़ित कांस्टेबल को घेरकर पीटा

Share This Post

भरतपुर.

अवैध कब्जे का विरोध करना एक पुलिस कांस्टेबल को भारी पड़ गया। इस मामले में दबंगों ने रास्ते में पीड़ित कांस्टेबल को घेरकर पीट दिया। हद तो तब हो गई जब उल्टा दंबगों द्वारा इस मामले को लेकर थाने का घेराव कर दिया गया। जिले के सेवर कस्बे में दबंगों द्वारा एक भूखंड पर बलपूर्वक अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। दबंग लोग शुक्रवार रात्रि को अवैध तरीके से निर्माण करा रहे थे।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अवैध निर्माण को रुकवा दिया। इसके बाद शनिवार को आरोपियों ने लामबंद होकर पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति पर लाठी डंडे एवं सरियों से हमला किया है, जो राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल है। मारपीट के बाद दबंग बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों को लेकर उल्टा थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। पीड़ित प्रवेन्द्र कुमार पुत्र रामजीलाल निवासी सेवर ने बताया उसके पिता रामजीलाल यादव ने मां शकुंतला के नाम सेवर कस्बे में 1982 में भगवान सिंह नाम के एक व्यक्ति से एक भूखंड खरीदा था। जिसकी मंजूरी वर्ष 2005 में नगर निगम द्वारा दी गई थी, लेकिन कस्बे के दबंग लोगों की भूखंड पर नजर पड़ गई है। पीड़ित का आरोप है पिछले लंबे समय से दबंग लोग भूखंड को कब्जे में लेना चाहते हैं। शुक्रवार रात्रि को आरोपी तेजराम पुत्र संतराम राम सिंह जगन्नाथ बिट्टू जीतू उदाराम दौजीराम आदि ने अपने परिजनों के साथ भूखंड पर पहुंचकर अवैध निर्माण करना शुरू कर दिया। आरोपियों द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण की सूचना तत्काल स्थानीय सेवर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को रुकवा दिया, लेकिन इससे आरोपी बौखला गए। आरोपियों ने रास्ते में पीड़ित पक्ष के प्रवेन्द्र कुमार कांस्टेबल को ड्यूटी जाते समय घेर कर लाठी डंडे एवं सरियों से हमला कर दिया है। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में पीड़ित के चोटें आई है। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ सेवर पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश कर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया आरोपियों ने भूखंड पर कब्जा करने का प्रयास किया है। मौके पर पहुंच कर निर्माण को रुकवा दिया है। उन्होंने बताया पीड़ित द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि दूसरे पक्ष के लोग भी बड़ी संख्या में थाने पहुंचे थे जिन्होंने प्रदर्शन किया उनको लिखित में शिकायत देने को कहा है।

दबंगों का कुनबा इसलिए बना रहे दबाव
बताया जा रहा है पीड़ित प्रवेंद्र कुमार पुत्र रामजीलाल का गांव में अकेला परिवार रहता है। वहीं आरोपी पक्ष के लोगों का भारी भरकम कुनबा है। लिहाजा आरोपी पक्ष के तेजराम जगन्नाथ बिट्टू जीतू उदय राम एवं दोजीराम द्वारा पीड़ित के परिवार को आए दिन परेशान किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप