दूसरी शादी कर पति ने पहली पत्नी को फोन

Share This Post

दूसरी शादी कर पति ने पहली पत्नी को फोन पर दिया तलाक

कांकेर। तीन तलाक के खिलाफ नए कानून बनने के बाद कांकेर में पहली बार तीन तलाक का मामला सामने आया है। अंजुमन इस्लामिया कमेटी कांकेर के सदर जावेद मेमन ने इसकी निंदा करते हुए पीड़िता सलमा वारसी के पक्ष में खड़े होकर पीड़िता के पति सिविल लाइंस गरियाबंद निवासी इरफान वारसी के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया

इस दौरान पीड़िता के भाई अब्दुल गफ्फार मेमन ने पत्रकारों को बताया कि इरफान वारसी के साथ नौ अप्रैल 2017 को उनकी बहन का निकाह हुआ था। इरफान का दूसरे से अफेयर के चलते दोनों में विवाद होता था। दहेज व पैसे को लेकर भी वाद-विवाद होता था, प्रताड़ित किया जाता था। वे हज यात्रा सउदी अरब गए थे, इसी बीच 26 जून 2025 को उनकी बहन ने फोन कर बताया कि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली। उनकी बहन को उनके पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया।

पति के व्यवसाय के लिए दहेज मांगा

बहन को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस थाना में एफआइआर दर्ज कराई है। सलमा वारसी के अनुसार उनकी सास और ननद सालों तक दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। पति के खिलाफ 2013 में एफआइआर दर्ज हुई थी, जिसे छुपाया गया था। पीड़िता के अनुसार गर्भवती रहने के बावजूद उन्हें भूखा रखा जाता था, पति के व्यवसाय के लिए दहेज मांगा गया था। पीड़िता के भाई ने कई दफा एकाउंट से व कैश में रकम दहेज के रूप में दिया है।

मुस्लिम संरक्षण 2019 की धारा चार एवं पति के नातेदार के द्वारा कृत्य दहेज प्रताड़ना बीएनएस की धारा 85 के तहत एफआईआर दर्ज हुआ है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप