बुधवार 04 सितम्बर 2024 का राशिफल

Share This Post

मेष राशि- आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी पेशा करने वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में अफसरों का सहयोग रहेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

वृषभ राशि- आज आपको आत्मसंयत रहने की जरूरत है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी के साथ भी बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। काम पर आपको अतिरिक्त घंटे बिताने पड़ सकते हैं। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय न लें।

मिथुन राशि- आज आपको व्यर्थ के क्रोध व झगड़ों से बचने की जरूरत है। सेहत अच्छी रहने वाली है। व्यापारिक स्थिति मध्यम दिख रही है, हालांकि शाम तक आपके कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। धन से जुड़ा कोई भी रिस्क लेने से बचें।

कर्क राशि- आज आपक मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कठिनाई आ सकती है। किसी पुराने मित्र से आकस्मिक मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। धन का आवक बढ़ेगा। बेकार के खर्चों पर रोक लगाने की जरूरत है।

सिंह राशि- आज आपको संयत रहने की जरूरत है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। मन परेशान रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आय के नए मार्ग खुलेंगे।

कन्या राशि- आज आपको धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। पार्टनर के साथ चली आ रही अनबन दूर होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

तुला राशि- कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी आत्मसंयत रहें। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। आज अपनी सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति संभव है। मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। सचेत रहें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है।

धनु राशि-  आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परंतु मन परेशान भी हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

मकर राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी के लिए परीक्षा और इंटरव्यू आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी साथ मिलेगा। हालांकि आज बच्चों की सेहत पर नजर रखें। आर्थिक रूप से आप अच्छे दिख रहे हैं।

कुंभ राशि- मन में निराशा और असंतोष रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। ऑफिस में आपका शेड्यूल बिजी रहने वाला है।

मीन राशि- आज आपके धैर्य में कमी रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। आज अपना आपा खोने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। आज उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप