रविवार, 13 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

होरा ने फहराया तिरंगा, दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 January 2026

गणतंत्र दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने रायपुर-भिलाई में ध्वजारोहण किया, ग्रैंड परिवार और प्रदेशवासियों को संविधान और लोकतंत्र के पर्व की शुभकामनाएं दीं।

रायपुर/भिलाई। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस पावन मौके पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन एवं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव तथा यूनियन क्लब के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा ने रायपुर और भिलाई स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस को गरिमामय रूप से मनाया।

सुबह सबसे पहले रायपुर के VIP रोड स्थित होटल ग्रैंड इम्पीरिया में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद मोतीबाग स्थित यूनियन क्लब, पंडरी स्थित ग्रैंड विजन कार्यालय और अंत में भिलाई के सुपेला स्थित प्रियदर्शिनी परिसर में ग्रैंड विजन कार्यालय में राष्ट्रध्वज फहराया गया। हर स्थान पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।

इस अवसर पर गुरुचरण सिंह होरा ने ग्रैंड ग्रुप से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, केबल ऑपरेटरों, ब्रॉडकास्टर्स, खेल संगठनों के पदाधिकारियों और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव है। यह दिन हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू होने के साथ ही भारत ने एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में नई पहचान प्राप्त की। यह दिन हमें डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान नेताओं के योगदान को स्मरण करने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का अवसर देता है।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में ग्रैंड विजन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गारुड़ी, हितेश व्यास, संदीप कौर गुम्बर, कौशिक दत्ता, घनश्याम पंजवानी, HR लोकेश बिसेन, तान्या वाधवानी, मोहम्मद और अरुण सहित ग्रैंड विजन, ग्रैंड ब्रॉडबैंड और ग्रैंड न्यूज़ के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

यूनियन क्लब में गिरीश अग्रवाल, अतुल शुक्ला, दीपक दुबे, अवतार सिंह जुनेजा सहित कई खिलाड़ी और पदाधिकारी शामिल हुए। वहीं भिलाई में भिलाई ब्यूरो चीफ रत्नाकर अल्वा, नजमी खान, अकरम खान, संग्राम सिंह, अभिनंदन सिंह, योगेश साहू, आफताब और दिनेश जांगड़े की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पूरे आयोजन में देशभक्ति का माहौल, अनुशासन और गर्व की भावना स्पष्ट दिखाई दी। गुरुचरण सिंह होरा ने अंत में सभी से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए प्रदेश और देश के विकास में सक्रिय योगदान दें।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *