प्रदेश में सीहोर-देवास समेत 12 जिलों में आज तेज बारिश,1 सितंबर से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा

Share This Post

भोपाल

मध्यप्रदेश में मेघ मेहरबान हैं। सूबे में 71 दिन से पानी बरस रहा है। अब तक सामान्य से 87 मिमी ज्यादा 861.06 MM बारिश हो चुकी है। मंडला और सिवनी में सबसे ज्यादा 1168 मिमी तक पानी गिर चुका है। 1 सितंबर से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। इस सिस्टम की वजह से 3 सितंबर पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग 1 से 3 सितंबर तक मंदसौर, उज्जैन, गुना सहित 35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 31 अगस्त को सीहोर, सागर, देवास समेत 12 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है।

आज इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 31 अगस्त को सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, दमोह, डिंडौरी में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

कल इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 1 सितंबर को उज्जैन, झाबुआ, नर्मदापुरम, बैतूल, टीकमगढ़, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, देवास, सीहोर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, जबलपुर, मंडला,गुना, शिवपुरी, विदिशा, रायसेन,  नीमच, मंदसौर, रतलाम, सिवनी और बालाघाट जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति रहेगी।

कल से तीन दिन तक भारी बारिश
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडेय के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया सिस्टम एक्टिव है। मानसून ट्रफ भी ऊपर से गुजर रही है। इसके असर से 1 से 3 सितंबर तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। शनिवार को 12 जिलों में बारिश होगी।

रीवा में सबसे कम बरसा पानी
शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, मंडला, उमरिया, नौगांव, टीकमगढ़, खजुराहो, छिंदवाड़ा,  बैतूल, शिवपुरी, उज्जैन, नरसिंहपुर और सतना में बारिश हुई। अब तक एमपी में 861.06 मिमी बारिश हो चुकी है। जो सीजन की 91% है।  मंडला में 1190.498 मिमी बारिश हुई।  रीवा में सबसे कम 566.42 मिमी पानी बरसा।

तेज बारिश हुई तो फिर छलकेंगे डैम-तालाब

मौसम विभाग ने 1 से 3 सितंबर तक प्रदेश में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। ऐसा होता है तो प्रदेश के डैम और तालाब एक बार फिर छलक उठेंगे। प्रदेश के बड़े डैम 95 प्रतिशत से ज्यादा भर चुके हैं।

भोपाल के तीनों डैम कलियासोत, केरवा और भदभदा के गेट खुल चुके हैं, जबकि भोपाल के पास कोलार डैम के 8 में से 4 गेट खोले जा चुके हैं।

शुक्रवार को भी बाणसागर, कुंडालिया, बरगी, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, जोहिला, पारसडोह, चंदौरा, तवा, कुंडालिया समेत अन्य डैमों में पानी की आमद जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप