महाशिवरात्रि पर गरियाबंद में भव्य शिव-बारात

Share This Post

महाशिवरात्रि पर गरियाबंद में बाबा भूतेश्वर नाथ की भव्य पालकी और शिव-बारात निकली, हजारों श्रद्धालुओं ने भूत-पिशाच वेश में भक्ति और उल्लास के साथ सहभागिता की।

गरियाबंद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इस वर्ष गरियाबंद नगर पूरी तरह शिवभक्ति में डूबा नजर आया। चारों ओर “हर-हर महादेव” और “बोल-बम” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में बाबा भूतेश्वर नाथ की भव्य पालकी और भोलेनाथ की बारात निकली। श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखकर लोगों के मुख से सहज ही निकल पड़ा— “भीड़ बता रही है किसकी बारात निकली है।”

उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की तर्ज पर, इस वर्ष भी बोल बम सेवा समिति गरियाबंद ने बाबा भूतेश्वर नाथ की पालकी और शिव-बारात को और अधिक भव्य स्वरूप दिया। मरौदा से प्रारंभ होकर पालकी ने पूरे नगर पालिका क्षेत्र का भ्रमण किया। जिस-जिस वार्ड से पालकी गुजरी, वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और स्वागत की भव्य व्यवस्था रही।

भूत-पिशाच और शिवगणों के वेश में दिखे युवा

डीजे की भक्ति धुनों पर युवाओं की टोलियां भूत-पिशाच और शिवगणों के वेश में नाचती-झूमती नजर आईं। ढोल-नगाड़ों की थाप, शंखनाद और “बोल-बम” के जयकारों से पूरा नगर अलौकिक वातावरण में डूब गया। शिव-सेना का यह जीवंत दृश्य देखने के लिए श्रद्धालु सड़कों के दोनों ओर कतारबद्ध खड़े रहे।

तीसरे वर्ष भी और बढ़ी भव्यता

आयोजन समिति के अनुसार यह तीसरा वर्ष है जब बाबा भूतेश्वर नाथ की पालकी नगर भ्रमण पर निकली। हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या और आयोजन की भव्यता में लगातार वृद्धि हो रही है। पालकी में विराजमान बाबा भूतेश्वर नाथ के दर्शन के लिए लोग घंटों तक प्रतीक्षा करते दिखाई दिए।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी हुए भक्ति में लीन

भोले की बारात में रायपुर से पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए। उन्होंने स्वयं पालकी को कंधा दिया और “बोल-बम, हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए। युवाओं के उत्साह और भक्ति से अभिभूत होकर वे भी डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए।

उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा—
“आज की पीढ़ी में इतनी गहरी आस्था और समर्पण देखकर मन गद्गद हो गया। युवाओं में भोलेनाथ के प्रति जो श्रद्धा दिखी, वह समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। पूरी बोल-बम सेवा समिति और सभी युवाओं को इस भव्य आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने भी शिवालय पहुंचकर पालकी प्रस्थान से पूर्व दर्शन किए और आयोजन की प्रशंसा की।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

भारी भीड़ को देखते हुए पालकी की सुरक्षा के लिए विशेष बाउंसर और स्वयंसेवक तैनात किए गए थे। जिला पुलिस बल की चप्पे-चप्पे पर तैनाती रही। थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने स्वयं कमान संभालकर पूरे रूट की निगरानी की। श्रद्धालु पालकी को स्पर्श कर आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक दिखाई दिए।

विशेष झांकियां और प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण

कार्यक्रम में महाराष्ट्र की सुप्रसिद्ध जय महामाया झांकी, नागपुर की वीर हनुमान झांकी, स्वर सम्राट वादी किंग धूमाल, रवि ऑडियो अभनपुर, भव्य आतिशबाजी तथा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक राउत नाचा प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे।

आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य

इस आयोजन को सफल बनाने में अभिषेक तिवारी, यश मिश्रा, सानू निकेश सिन्हा, आशीष देवंशी, शुभम देवंशी, आशीष सिन्हा, अंकित देवांगन, अजय राठौर, नमन सेन, वंश दासवानी, मानव निर्मलकर, दानेंद्र चौहान, प्रशान्त राठौर, पंकज पाटिल, जय पटेल, प्रांजल साहू, कबीर सोनी, अनुराग सोनी, ओंकार सोनी, श्रेयांश सोनी, रोमी सिन्हा, अमन सरवा, विकाश पांडेय, विकास पिंजरा, विकाश यदु, राज डे, चन्दन, आयुष, पप्पू, शुभम सांग, मयंक सोनी, सुजल कोठारी, तरुण देवांगन, अभिनव देवांगन, नवीन साहू और खुशाल साहू की विशेष भूमिका रही।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर निकली बाबा भूतेश्वर नाथ की भव्य पालकी यात्रा ने गरियाबंद को भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकता के महासागर में डुबो दिया। यह आयोजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था और सांस्कृतिक एकजुटता का जीवंत उत्सव बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप