सोमवार, 2 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

गोपालगंज दर्दनाक हादसा- एक ही परिवार ने 4 लोग गंडक नदी में डूबे, श्राद्ध कर्म में मुंडन करवाने के बाद नहाने गए थे सभी

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 26 August 2024

गोपालगंज
बिहार के गोपालगंज जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां गंडक नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूब गए। एसडीआरएफ की टीम सभी की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जादोपुर मटियारी गांव निवासी शिक्षक नवलेश कुमार सिंह की माता का निधन हो गया था। आज दसकर्म के अवसर पर परिवार के लोग मुंजा गांव में गंडक नदी के घाट पर मुंडन कराने के लिए पहुंचे हुए थे। मुंडन कराने के बाद गंडक नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय सुजीत कुमार डूबने लगा। सुजीत को बचाने में सुमित कुमार, निखिल कुमार और संजीव कुमार भी गहरे पानी में डूब गए।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं। स्थानीय गोताखोर और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम डूबे लोगों की तलाश कर रही है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish