शनिवार, 12 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

मथुरा जिले में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, दो छात्राओं को अगवा कर जंगल में ले गए थे चार दरिंदे

उत्तर प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 26 August 2024

मथुरा
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक गांव की रहने वाली दो छात्राओं को चार युवकों ने बाइकों से अगवा कर लिया। अपहरण के बाद युवक उन्हें कुबरी जंगल में गए और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बाइक पर अगवा कर जंगल में ले गए दरिंदे
जानकारी के मुताबिक, यह घटना गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनके बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में आठवीं की छात्रा है। वह शनिवार सुबह अपनी सहेली व सहपाठी छात्रा (16) के साथ घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। वह दोनों स्कूल के पास पहुंचीं थीं तभी मझौवा तोग शाहपुर निवासी अनस अपने दोस्त पिपरा अदाई निवासी शादाब व दो अन्य साथियों के साथ दो बाइकों से पहुंचा। चारों युवक बाइकों से ही बेटी और उसकी सहेली को अगवा कर ले गए।

दो आरोपी गिरफ्तार
इस घटना की जानकारी होने पर पिता अपनी बेटी की तलाश पर निकले। तभी चंद्रदीप घाट के पास बेटी की सहेली और कुबरी जंगल के पास बेटी दिखाई पड़ी। बेटी और उसकी सहेली ने बताया कि शादाब और अनस ने अपने दो साथियों के साथ उन्हें अगवा कर लिया था और जंगल में ले जाकर धमकाते हुए दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि शादाब व अनस को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *