गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

गंभीर की आईपीएल में मिली सलाह से बल्लेबाजी बेहतर हुई : साल्ट

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 23 August 2024

मुंबई
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने कहा है कि आईपीएल खेलते समय उन्हें तब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटोर रहे गौतम गंभीर से काफी अच्छी सलाह मिली थी। साल्ट ने कहा कि उसे सलाह के कारण ही वह बेहतर प्रदर्शन कर पाये थे। साल्ट 2024 आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम में शामिल थे। आईपीएल में गंभीर के साथ बिताए समय को याद करते हुए साल्ट ने कहा कि गंभीर में प्रतिस्पर्धा का एक सकारात्मक गुण है। सॉल्ट ने कहा, वह हमेशा उस एक प्रतिशत की तलाश में रहते हैं जो व्यक्ति को बेहतर बनाने और टीम को जीत दिलाने में मदद करे। इसलिए मुझे उनके लिए काम करना अच्छा लगा।
सॉल्ट केकेआर टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे हालांकि वह प्लेऑफ से पहले स्वदेश लौट गये थे। इसका कारण ये है कि इंग्लैंड ने उन्हें टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए वापस बुलाया था। साल्ट ने जो भी मैच खेले उनमें अपने प्रदर्शन से गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि गंभीर की सलाह से उन्हें सहजता से रन बनाने में सहायता मिली। एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान गंभीर के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए साल्ट ने कहा कि गंभीर ने उन्हें अपनी पारी को गहराई तक ले जाने और रन बनाने के लिए कहा, खासकर पारी के दूसरे भाग में। साथ ही कहा, जब मैं पहले प्रशिक्षण सत्र से बाहर आया, तो उन्होंने कहा, मुझे पता है कि तुम हमारे लिए रन बनाने जा रहे हो, लेकिन मैं चाहता हूं कि तुम अपने अधिकांश रन दसवें और 20वें ओवर के बीच बनाओ।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish