शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

सिक्किम में पूर्व विधायकों को मिलेगी 50 हजार रुपये पेंशन, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग का एलान

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 25 August 2024

गंगटोक.

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायकों के लिए मासिक पेंशन 50 हजार रुपये करने का एलान किया है। अभी पूर्व विधायकों 22 हजार रुपये की मासिक पेंशन मिलती है, जिसे राज्य सरकार ने दोगुने से भी ज्यादा कर दिया है। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग रविवार को राजधानी गंगटोक में पूर्व विधायक संघ (एफएलएफएस) के 22वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए।

इसी कार्यक्रम में सीएम ने पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़ाने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक के रूप में एक कार्यकाल पूरा करने वाले पूर्व विधायकों को अब 50,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। वर्तमान में उन्हें 22,000 रुपये मासिक पेंशन मिल रही है। तमांग ने कहा कि विधायक के रूप में दो या अधिक कार्यकाल पूरा करने वाले पूर्व विधायकों को अब 25,000 रुपये की जगह 55,000 रुपये पेंशन मिलेगी। सीएम ने यह भी घोषणा की कि सिक्किम सरकार सिक्किम के पूर्व विधायक संघ को 20 लाख रुपये की वार्षिक अनुदान सहायता प्रदान करेगी। यह निधि पूर्व विधायकों की आपातकालीन और चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने तथा उनकी सहायता प्रणाली को बढ़ाने के लिए है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish