शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-बीकानेर में जनसंपर्क के पूर्व संयुक्त निदेशक डीके सक्सेना का निधन, प्रशासनिक और मीडिया जगत में शोक की लहर

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 22 August 2024

बीकानेर.

जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक दिनेश चंद्र सक्सेना का बुधवार को निधन हो गया। वे लगभग 68 साल के थे। सक्सेना पिछले दो तीन-दिन से अस्वस्थ थे। बुधवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सक्सेना के निधन की खबर सुनते प्रशासनिक और मीडिया जगत में शोक की लहर छा गई।

पत्रकार कॉलोनी स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में मीडिया के प्रतिनिधि पहुंच गए। सक्सेना बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे जनसंपर्क कार्यालय में विभिन्न पदों पर रहे। वहीं, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दी। सक्सेना का अंतिम संस्कार परदेसियों की बगीची में हो गया। उनके निधन पर जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य, जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा, पूर्व सहायक निदेशक अमर सिंह चौहान, विकास हर्ष, राजेंद्र भार्गव, सहायक जनसंपर्क अधिकारी निकिता भाटी, बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष भवानी जोशी, वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन, हनुमान चारण, राजेश सक्सेना, हेमंत उज्ज्वल सहित अनेक पत्रकार उनके आवास पहुंचे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish