शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

सुश्री कलापिनी कोमकली ने दी “मध्यप्रदेश उत्सव” में शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

सुश्री कलापिनी कोमकली ने दी "मध्यप्रदेश उत्सव" में शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति

लगातार 4 दिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

भोपाल

मध्यप्रदेश भवन में आयोजित ‘मध्यप्रदेश उत्सव’ की सांस्कृतिक संध्या में पहले दिन सुश्री कलापिनी कोमकली ने देवास के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। उन्होंने राग पुरिया धनाश्री, पूर्वी थाट, रागदेश, राग मल्हार सहित निर्गुण और लोक भजनों की प्रस्तुति दी, जिसमें समूह के सदस्य श्री रामेंद्र सिंह सोलंकी ने तबला, श्री चेतन निगम ने हारमोनियम, श्री कृष्ण ने मंजीरा, सुश्री वर्षा और सुश्री वैशाली ने वीणा पर संगत दी।

सुश्री कोमकली भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रतिभावान कलाकार हैं और प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हैं। वे कुमार गांधर्व की सुपुत्री भी हैं। उल्लेखनीय है कि 30 अगस्त से 2 सितंबर, 2024 के बीच आयोजित 'मध्यप्रदेश उत्सव' में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

चार-दिवसीय मध्यप्रदेश उत्सव में दूसरे दिन सुप्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना श्रीमती बिंदु जुनेजा के ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति होगी। तीसरे दिन मैहर घराने की नलतरंग सहित अन्य परंपरागत वाद्य-यंत्रों के माध्यम से वाद्य वृन्द का प्रस्तुतीकरण होगा। आंचलिक कलाकारों द्वारा आखिरी दिन 2 सितम्बर को लोकगायन की प्रस्तुति होगी, जिसमे श्री शशिकुमार पांडेय द्वारा रीवा के बघेली लोक गायन तथा सुश्री आलोचना मांगरोले द्वारा खंडवा के निमाड़ी लोक गायन सम्मिलित है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish