शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

दिवाली से पहले किसानों को मिल जाएगी सम्मान निधि की 18वीं किस्त

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 6 September 2024

नई दिल्ली

मोदी सरकार 3.0 बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले किसानों को फायदा देने वाली स्कीम पीएम किसान योजना की फाइल साइन की थी। देश में गरीब और जरूरतमंद किसानों के लिए शुरू की गई इस स्कीम की अब तक 18 किस्त जारी की जा चुकी हैं। पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 17वीं किस्त 18 जून को जारी की गई थी। अब देश के करोड़ों किसानों को 18वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। खबरों के मुताबिक, भारत सरकार द्वारा 18वीं किस्त के पैसे अक्तूबर 2024 में किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

गौर करने वाली बात है कि पीएम किसान सम्मान निधि किसानों को सालभर में कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं। ये रकम सीधे लाभार्थी किसानों के खातों में 2-2000 रुपये की तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है। हर 4 महीने पर एक किस्त रिलीज की जाती है। इस हिसाब से 18वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है। दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को है।

अक्तूबर 2024 में आएगी पीएम किसान की 18वीं किस्त

रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसानों को 18वीं किस्त सरकार अक्तूबर महीने में जारी कर सकती है। बता दें कि 17वीं किस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में जारी किया था। यानी अक्तूबर में 4 महीने का समय पूरा हो जाएगा और अगली किस्त का समय हो जाएगा। हालांकि, सरकार ने अभी पीएम किसान की अगली किस्त को रिलीज करने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

18 जून को जारी की गई थी 17वीं किस्त

पीएम किसान की 17वीं किस्त के तहत 9.3 करोड़ किसानों को करीब 20 हजार करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई थी। जिन किसानों ने पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और जिनका वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है। सरकार लाभार्थी किसानों के खातों में ही पीएम किसान योजना का पैसा ट्रांसफर करती है।
इस योजना के लिए पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कैसे करें?

पीएम-किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। या फिर संबंधित राज्य कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता है?

पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करने के लिए इन तीन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।

-आधार कार्ड
-बैंक खाता विवरण
-भूमि रिकॉर्ड

पीएम किसान बेनेफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं

स्टेप 2: इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 3: अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें

स्टेप 4: अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें

स्टेप 5: इसके बाद Get Data पर क्लिक करें

स्टेप 6: अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।PM Kisan Yojana 17th Installment Date LIVE: बेनेफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish