शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

पुणे के एक स्कूल में 10 साल की लड़की बातें सुन हर कोई शॉक रह गया, बच्ची ने बताई अपने साथ रेप की बात

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

पुणे
पुणे के एक स्कूल में 10 साल की लड़की बातें सुन हर कोई शॉक रह गया। स्कूल में ‘गुड टच-बैड टच सेशन’ के दौरान लड़की ने बताया कि एक 67 साल के शख्स ने उसका रेप किया है। लड़की के मुताबिक वह शख्स का घर उसी रास्ते पर है, जिधर से वह स्कूल आती है। मामला सामने आते ही स्कूल प्रशासन ने लड़की के पैरेंट्स से कांटैक्ट किया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद ग्रामीण पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। स्कूल में गुड टच-बैड टच पर यह सेशन बच्चों को अवेयर करने के लिए आयोजित किया गया था। इस केस में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। जानकारी के मुताबिक घटना पुणे सिटी से 15 किमी दूर स्थित एक गांव की है। एक पुलिस ने बताया कि मासूम बच्ची की काउंसिलिंग कराई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक यह घटना 23 अगस्त को सुबह 11 बजे हुई। उस वक्त लड़की स्कूल जा रही थी। जांच में सामने आया है कि घटना से कुछ दिन पहले बुजुर्ग ने बच्ची को चॉकलेट दी थी। घटना वाले दिन जब वह बच्ची स्कूल जा रही थी तो बुजुर्ग उसे घर के अंदर लेकर चला गया। इसके बाद उसने मासूम का रेप कर दिया। इसके अगले ही दिन बच्ची के स्कूल में ‘गुड टच-बैड टच’ को लेकर सेशन था। इसी दौरान लड़की ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। अब चार दिन के लिए उसे पुलिस कस्टडी में रखा गया है।

पुलिस ने बताया कि वह शख्स बेरोजगार है और अकेले रहता है। मामले में आगे की जांच जानकारी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत बलात्कार से संबंधित प्रावधान और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों को लागू किया है। गौरतलब है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रेप और मर्डर के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। इसके बाद बदलापुर के स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण की घटना सामने आई है। वहीं, असम के नागांव में ट्यूशन से लौट रही बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला भी सामने आया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish